scriptकांग्रेस को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत: मुनिरत्न | congress Used to baseless allegations: Muniratna | Patrika News

कांग्रेस को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत: मुनिरत्न

locationबैंगलोरPublished: Nov 04, 2020 10:33:08 pm

भाजपा उम्मीदवार ने कहा, कहीं भी स्पष्टीकरण देने के लिए तैयार

rr_nagar.jpg
बेंगलूरु. राजराजेश्वरी नगर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मुनिरत्न ने धांधलियों को लेकर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे कहीं भी स्पष्टीकरण देने को तैयार हैं।

वैयालीकावल स्थित आवास में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है। अभी चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण वे अधिक कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। लेकिन समय आने पर वे कांग्रेस के इस आरोप का जवाब देंगे।
खुद वोट नहीं दे पाए मुनिरत्न

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी संक्रमण की विषम स्थिति में भी क्षेत्र में लाखों लोगों का मतदान देखकर वे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनका आवास मल्लेश्वरम विधान सभा क्षेत्र में होने के कारण उनका नाम राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल नहीं है। लिहाजा वे यहां मतदान नहीं कर सकते।
बता दें कि मुनिरत्न आरआर नगर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़़ रहे हैं जहां मंगलवार को हुए मतदान में महज ४५ प्रतिशत मैदान हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो