scriptजाफर शरीफ ने आलाकमान पर साधा निशाना | Congress veteran CK Jaffer Sharief criticises party leadership | Patrika News

जाफर शरीफ ने आलाकमान पर साधा निशाना

locationबैंगलोरPublished: Mar 31, 2018 05:12:33 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

सिद्धरामय्या का विकल्प नहीं होने से बने यह हालात

Congress, CK Jaffer Sharief
बेंगलूरु. देश में कांग्रेस का अस्तित्व लगातार सिमटता जा रहा है। अब केवल कर्नाटक में पार्टी का अस्तित्व बचा है। इन हालात के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या नहीं बल्कि पार्टी का आलाकमान जिम्मेदार है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.के.जाफर शरीफ ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या सरकार की योजनाओं के विज्ञापनों में केवल मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की तस्वीर लग रही है। इन विज्ञापनों में पार्टी के नेता सोनिया गांधी या राहुल गांधी का स्थान नहीं है। आलाकमान के पास सिद्धरामय्या का विकल्प नहीं होने से राज्य में विधानसभा प्रत्याशियों के चयन का अधिकार भी परोक्ष रूप से सिद्धरामय्या के हाथ में है। आलाकमान ने राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई विचार-विमर्श नहीं किया है।
विधायक ने किया आचार संहिता उल्लंघन, मामला दर्ज

तुमकूरु. पुलिस ने तुमकूरु ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश गौड़ा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। गौड़ा के समर्थकों को एक वाहन में रसोई गैस के सिलेंडर तथा स्टोव के साथ पकड़ा गया। बताया जाता है कि वे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर तथा स्टोव का वितरण करने ले जा रहे थे। सलेंडर तथा स्टोव पर विधायक के चित्र वाले स्टिकर लगे थे।
जद (ध) प्रत्याशियों की दूसरी सूची अगले सप्ताह

बेंगलूरु. जनता दल (ध) अगले सप्ताह प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगा। पहले चरण में पार्टी ने 126 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के साथ गठबंधन कर इस पार्टी को 20 सीटें दी हैं। बेंगलूरु शहर की 28 विधानसभा सीटों समेत पार्टी को 79 क्षेत्रों के प्रत्याशियों का चयन करना है।
पहली सूची में बादामी विधानसभा क्षेत्र से ए.एस.पाटिल नडहल्ली का नाम शामिल था लेकिन पाटिल ने जद (ध) के टिकट को नकारते हुए भाजपा में जाने का फैसला किया। पहली सूची में दो-तीन क्षेत्रों के प्रत्याशी बदले जाने की संभावना है। पार्टी कांग्रेस तथा भाजपा की सूची जारी होने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस तथा भाजपा टिकट से वंचित इन दलों के कई नेता जद (ध) में आने की संभावना को देखते हुए जद (ध) अपनी सूची रोकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो