scriptकर्नाटक पेपर मर्चेन्ट एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन | Constitution of the new Executive of the Karnataka Paper Merchants and | Patrika News

कर्नाटक पेपर मर्चेन्ट एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

locationबैंगलोरPublished: Oct 01, 2018 06:09:52 pm

Submitted by:

Priyadarshan Sharma

रणजीत जैन अध्यक्ष, दिनेश एम. जैन सचिव

karnataka marchent

कर्नाटक पेपर मर्चेन्ट एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन


बेंगलूरु. दि कर्नाटक पेपर मर्चेन्ट एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। कार्यकारिणी में रणजीत जैन अध्यक्ष, रमेश सालेचा उपाध्यक्ष, दिनेश एम. जैन सचिव, विनोद नेनावत सह सचिव एवं अशोक एम जैन कोषाध्यक्ष चुने गए।
उपकारी को धन्यवाद दो
बेंगलूरु. साध्वी प्रियरंजना ने रविवार को बसवनगुड़ी में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे माता-पिता, गुरु, भगवंतों का एवं परमात्मा का हम पर उपकार है। इन सबके उपकार को हम कभी याद करते हैं या शुक्रिया अदा करते हैं। परमात्मा की कृपा से हमें नेत्र मिले हैं, हम इनसे सृष्टि को देखते हैं या वीभत्स चित्र देखकर दुरुपयोग करते हैं। दिव्यांग लोग चाहे तो भी एक दिन के लिए संत दर्शन, प्रभु दर्शन नहीं कर सकते हैं। श्रवण शक्ति का उपयोग हम जिनवाणी सुनकर करते हैं। समझ शक्ति होने पर सूझबूझ कर कार्य करते हैं या बिना समझदारी से करते हैं। निर्णयशक्ति से मानव जीवन मिलने के बाद इसु जीवन को विशिष्ट बनाकर जी रहे हैं। मानव चार प्रकार के होते हैं।
पहला सुपरमैन, क्लीनमेन, ग्रेट मैन और जेन्टलमैन।
श्रेष्ठ मानव पवित्र मानव, महाभाव एवं सज्जन मानव। परमात्मा जैसे जिनके जीवन में कुछ भी पाप नहीं और उनके जीवन में पाप के विचार भी नहीं वैसा जीवन सुपरमैन। क्लीनमैन का मतलब अंतर की पवित्रता होना। ऐसी पवित्र आत्मा परमात्मा को प्राप्त करती है। ग्रेट मैन पाप को पाप के रूप में स्वीकार करते हैं। हेय ज्ञेय उपादेय को जानकर जीवन जीता है।
बच्चों को दी दैनिक उपयोग की सामग्री
बेंगलूरु. मेवाड़ जैन बीसा ओसवाल संघ की युवा शाखा मेवाड़ जैन बीसा ओसवाल युवा संगठन का 35वांं मासिक मानव सेवा कार्यक्रम रविवार को ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित भारतीय ग्रामीण महिला संघ परिसर में 280 बच्चों के बीच संपन्न हुआ। मानव सेवा के चेयरमैन देवेंद्र भरसारिया ने स्वागत किया। युवा संगठन अध्यक्ष कमलेश भरसारिया सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रायोजक शोभालाल, रमेश खाबिया परिवार थे। संयोजक महावीर ओस्तवाल ने आभार ज्ञापित किया। आश्रम संचालक वेंकटेश ने युवा संगठन की सराहना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो