scriptकर्नाटक में छह लाख के करीब हुए कोरोना के एक्टिव मामले | Corona active cases of around six lakhs in Karnataka | Patrika News

कर्नाटक में छह लाख के करीब हुए कोरोना के एक्टिव मामले

locationबैंगलोरPublished: May 14, 2021 10:27:31 pm

शुक्रवार को 41,779 नए संक्रमित
35879 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
बेंगलूरु में 14,316 संक्रमित

no_vaccination_01.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले छह लाख के करीब पहुंच गए। 41779 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के साथ ही राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 598605 हो गए।
वहीं संक्रमण से 373 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को 35879 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। राज्य में पॉजिटिविटी दर 32.86 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को बेंगलूरु शहरी जिले में 14,316 नए मरीज मिले हैं। यहां गुरुवार को 121 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 12898 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
कहां कितने नए मरीज

बागलकोट जिले में 773, बल्लारी जिले में 2421, बेलगावी जिले में 1592, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 707, बीदर जिले में 223, चामराजनगर जिले में 7163, चिकबल्लापुर जिले में 676, चिकमगलूरु जिले में 835, चित्रदुर्ग जिले में 314, दक्षिण कन्नड़ जिले में 1215, दावणगेरे जिले में 581, धारवाड़ जिले में 829, गदग जिले में 591, हासन जिले में 1339, हावेरी जिले में 292, कलबुर्गी जिले में 929, कोडुगू जिले में 539, कोलार जिले में 306, कोप्पल जिले में 495, मंड्या जिले में 1385 नए संक्रमित मिले हैं।
मैसूरु जिले में 2340 नए संक्रमित

मैसूरु जिले में 2340, रायचूर जिले में 1063, रामनगर जिले में 459, शिवमोग्गा जिले में 1045, तुमकूरु जिले में 2668, उडुपी जिले में 1219, उत्तर कन्नड़ जिले में 787, विजयपुर जिले में 444 और यादगीर जिले में 683 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो