scriptबेंगलूरु में रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा कोरोना, शुक्रवार को 1447 मामले | Corona breaking daily records in Bengaluru, 1447 cases on Friday | Patrika News

बेंगलूरु में रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा कोरोना, शुक्रवार को 1447 मामले

locationबैंगलोरPublished: Jul 10, 2020 08:32:16 pm

Karnataka Coronavirus Cases Updates
कर्नाटक में 2313 नए मामले
राज्य में 57 की मौत

cm_residence_01.jpg
बेंगलूरु. बेंगलूरु में रोज कोरोना के पहले से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 1,373 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे वहीं शुक्रवार को नए मामलों की संख्या 1,447 हो गई। राहत की बात यह रही कि शहर में शुक्रवार को 601 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। बेंगलूरु में अभी तक 206 लोगों की मौत हो चुकी है।
नए मामलों की संख्या 2313

शुक्रवार को कर्नाटक में कोरोना के नए मामलों की संख्या 2313 रही। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढक़र 33,418 हो गई है। बेंगलूरु में 301 सहित राज्य में कुल 472 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।
शुक्रवार को राज्य में स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 1,003 रही।

बेंगलूरु में कुल एक्टिव मामले 11,687
बेंगलूरु में मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या बढक़र 11,687 हो गई है। बेंगलूरु में अभी तक 15,329 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3,435 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। जबकि 206 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को बेंगलूरु में 601 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
राज्य में कहां कितने संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शुक्रवार को बेंगलूरु शहरी जिले में 1447, दक्षिण कन्नड़ जिले में 139, विजयपुर में 89, बल्लारी में 66,कलबुर्गी जिले में 58, यादगिरी में 51, मैसूरु जिले में 51,धारवाड़ जिले में 50, हावेरी में 42, उडुपी जिले में 34 नए मामले सामने आए हैं।
इसी तरह, उत्तर कन्नड़ जिले में 33,कोडगू जिले में 33, मंड्या जिले में 31, रायचूरु में 25, दावणगेरे जिले में 21, रामनगर जिले में 23, बीदर में 19, गदग में 19, बेलगावी में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
शुक्रवार को राज्य में कुल एक्टिव मामले 19,035 तक पहुंच गए। इनमें से 472 विभिन्न जिलों के अस्पतालों में आईसीयू में भर्ती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो