बैंगलोर

कोरोना : कर्नाटक में एक दिन में 10 हजार से ज्यादा बुजुर्गों ने लगवाया टीका

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 4,623 रैपिड एंटीजन और 73,995 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 78,618 सैंपल जांचे।

बैंगलोरMar 05, 2021 / 10:45 am

Nikhil Kumar

बेंगलूरु. कर्नाटक में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से 60 उम्र वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने के चौथे दिन 60 वर्ष से अधिक उम्र के 10,525 लोगों ने टीका लगवाया। अब तक कुल 33,632 वरिष्ठ नागरिक टीका लगवा कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित कर चुके हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से 60 उम्र वर्ग के 1,561 लोगों ने ही टीका लगवाया। इसके साथ ही इनकी कुल संख्या 5,179 पहुंच गई है।

गुरुवार को कुल 16,203 लोगों का टीकाकरण हुआ जिसमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स भी शामिल हैं। 759 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके की पहली और 2,551 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके की दूसरी डोज ली। 801 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीके की पहली जबकि छह ने दूसरी डोज ली। राज्य में गुरुवार तक कुल 8,74,584 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

571 संक्रमित, 496 डिस्चार्ज, चार मौतें

राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड के 571 नए मरीज मिले जबकि 496 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक संक्रमित 9,53136 लोगों में से 9,34,639 लोगों ने कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जीती है। कोविड से 12,350 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से चार मृतकों की पुष्टि गुरुवार को हुई। राज्य में अब 6,128 मरीज उपचाराधीन हैं। बेंगलूरु में 49 सहित राज्य में 115 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं।

67 फीसदी नए संक्रमित बेंगलूरु से

571 नए मरीजों में से 385 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। 4,06,825 मरीजों में से 3,97,975 मरीज उबर चुके हैं। शहर में कोविड से 4,491 मरीजों की जान गई है। 4,358 मरीजों का उपचार जारी है।

Home / Bangalore / कोरोना : कर्नाटक में एक दिन में 10 हजार से ज्यादा बुजुर्गों ने लगवाया टीका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.