scriptकर्नाटक में 8.35 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना टीकाकरण हुआ | corona : more than 8.35 lakh people vaccinated in Karnataka | Patrika News

कर्नाटक में 8.35 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना टीकाकरण हुआ

locationबैंगलोरPublished: Mar 02, 2021 08:14:52 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

राज्य में सोमवार को 199 सत्रों में टीका लेने वाले 2,260 लोग 60 से अधिक उम्र के और पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45-60 साल की उम्र के 624 लोग थे।

कर्नाटक में 8.35 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना टीकाकरण हुआ

बेंगलूरु. 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से 60 उम्र वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के दूसरे दिन मंगलवार को कुल 10,046 लाभान्वितों का टीकाकरण हुआ। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5,166 और 45 से 59 उम्र वर्ग के 1,147 लाभान्वित शामिल हैं। 907 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली, 1,723 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी और 1,103 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज ली। इससे राज्य में मंगलवार तक टीका लेने वालों की संख्या बढ़कर 8,35,379 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 199 सत्रों में टीका लेने वाले 2,260 लोग 60 से अधिक उम्र के और पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45-60 साल की उम्र के 624 लोग थे।

पहले दो दिनों में 60 से अधिक उम्र के 7,426 और 45-60 साल की उम्र के 1,771 लोगों का टीकाकरण हुआ है। दोनों ही दिन टीके के दुष्प्रभाव का एक भी गंभीर मामला सामने नहीं आया है।

437 नए मरीज, 309 डिस्चार्ज, सात मौतें

वहीं राज्य में बीते एक दिन में कोविड के 437 नए मरीज मिले जबकि 309 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। राज्य में अब तक मिले कुल 9,52,037 मरीजों में से 9,33,730 मरीज उबर चुके हैं। 5943 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोविड से कुल 12,343 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से सात मौतों की पुष्टि मंगलवार को हुई। राज्य में अब तक पॉजिटिविटी दर 0.68 फीसदी और केस फेटालिटी दर 1.60 फीसदी है। मृत्यु दर बढ़कर 1.29 फीसदी पहुंच गई है।

437 नए मरीजों में से 282 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। 406129 मरीजों में से 397430 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। 4211 मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से 4487 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 5,349 रैपिड एंटीजन और 58,898 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 64,247 सैंपल जांचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो