script

कोरोना : कर्नाटक में 8.5 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

locationबैंगलोरPublished: Mar 04, 2021 12:50:40 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 5,076 रैपिड एंटीजन और 63,263 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 68,339 सैंपल जांचे।

कोरोना : कर्नाटक में 8.5 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

कोरोना : कर्नाटक में 8.5 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

बेंगलूरु. कर्नाटक में बुधवार को 15,294 लोगों को कोरोना टीका लगा। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 9,903 और गंभीर बीमारियों से पीडि़त 45 से 60 उम्र वर्ग के 1,147 लोग शामिल हैं। 768 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली, 2082 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी और 1,191 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज ली। इससे राज्य में बुधवार तक टीका लेने वालों की संख्या बढ़कर 8,53,317 हो गई है।

528 नए मरीज, 413 डिस्चार्ज, तीन मौतें
राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड के 528 नए मरीज मिले जबकि 413 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक संक्रमित 9,52,565 लोगों में से 9,34,143 लोगों ने कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जीती है। कोविड से 12,346 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से तीन मृतकों की पुष्टि बुधवार को हुई। राज्य में अब 6,057 मरीज उपचाराधीन हैं। बेंगलूरु में 50 सहित राज्य में 116 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं।

58 फीसदी मरीज बेंगलूरु से
528 नए मरीजों में से 311 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। 4,06,440 मरीजों में से 3,97,665 मरीज उबर चुके हैं। शहर में कोविड से 4,489 मरीजों की जान गई है। 4,285 मरीजों का उपचार जारी है।

यूके से लौटा एक और पॉजिटिव
यूनाइटेड किंगडम (यूके) से लौटे एक और यात्री आरटी-पीसीआर जांच में कोविड पॉजिटिव निकला है। इसके साथ ही ऐसे संक्रमितों की संख्या 64 पहुंच गई है। 64 संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए 26 लोग भी संक्रमित हुए हैं जबकि 25 लोग यूके में मिले नए स्ट्रेन से संक्रमित निकले।

ट्रेंडिंग वीडियो