बैंगलोर

94 फीसदी से ज्यादा मरीजों ने दी कोरोना को मात

– अब 35693 एक्टिव मामले

बैंगलोरNov 04, 2020 / 07:48 pm

Nikhil Kumar

corona

बेंगलूरु. राज्य में बुधवार को 8,045 कोविड मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही कोविड को मात देने वाले मरीजों की संख्या 7,88,780 पहुंच गई है। एक्टिव मरीज की तादाद 35,693 हुई है। बुधवार को 3,377 नए मरीज मिले और स्वास्थ्य विभाग ने 34 नए मौतों की पुष्टि की। कोविड से अब तक 11,281 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 8,35,773 लोगा कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 928 मरीज आइसीयू में उपचाराधीन हैं। बीते एक दिन में प्रदेश में केस फेटालिटी दर एक फीसदी और पॉजिटिविटी दर 3.29 फीसदी रही।

गत 24 घंटे में 27,458 रैपिड एंटीजन और 75,045 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,02,503 सैंपल जांचे गए हैं। प्रदेश में बुधवार तक रिकवरी दर 94.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी रही।

57.83 फीसदी मामले बेंगलूरु से
3,377 नए मरीजों में से 1,953 मरीज बेंगलूरु शहर में सामने आए हैं। कुल 3,43,507 मरीजों में से 3,20,783 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 18,806 मरीजों का उपचार जारी है। बेंगलूरु शहर में कोविड से 3,917 मरीजों की मौत हुई है। 5827 मरीजों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली।

हासन जिले में 172 और मैसूरु जिले में 168 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इन दो जिलों के अलावा सभी जिलों में नए संक्रमितों की संख्या 100 से कम रही।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.