scriptआगे की रणनीति के लिए अगला सप्ताह महत्वपूर्ण | corona strategy will depend upon next week | Patrika News

आगे की रणनीति के लिए अगला सप्ताह महत्वपूर्ण

locationबैंगलोरPublished: Apr 01, 2020 02:18:32 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

मरीजों की संख्या बढ़ती है तो स्वास्थ्य महकमे को युद्ध स्तर पर काम करना होगा। जिसमें आम लोगों की भूमिका भी अहम है। लोग लॉकडाउन को गंभीरता से लें।

आगे की रणनीति के लिए अगला सप्ताह महत्वपूर्ण

आगे की रणनीति के लिए अगला सप्ताह महत्वपूर्ण

बेंगलूरु. प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संचारी रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बी. जी. प्रकाश कुमार ने कोविड-19 (Covid 19) की पृष्ठभूमि में अगले सप्ताह को बेहद महत्वपूर्ण बताया है।

उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति इसी पर निर्भर करेगी। मरीजों की संख्या बढ़ती है तो स्वास्थ्य महकमे को युद्ध स्तर पर काम करना होगा। जिसमें आम लोगों की भूमिका भी अहम है। लोग लॉकडाउन को गंभीरता से लें।

होम क्वारंटाइन (home Quanantine) में रखे गए लोगों से घर में ही रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल सामुदायिक ट्रांसमिशन (प्रसारण) नहीं हुआ है। लोग घरों में रह नियमों का पालन करें तो सामुदायिक ट्रांसमिशन को रोका या कमजोर बनाया जा सकता है।

357 लोग पहुंचे फीवर क्लिनिक

बेंगलूरु. कोविड-19 (Covid -19 )के संक्रमितों की पहचान के लिए बने बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका के 31 फीवर क्लिनिकों (Fever Clinic) में 357 लोगों ने जांच कराई है। इनमें 168 महिलाएं थीं। 357 मरीजों में से 292 को हल्का बुखार, 13 मरीजों को मध्यम बुखार और दो लोगों को तेज बुखार था। सभी का उपचार फीवर क्लिनिक में ही हुआ।

कहां, कितने मरीज पहुंचे
कोडीहल्ली – 36, नेताजी सर्कल- 30, यलहंका सरकारी अस्पताल- 27, बेगूर- 25, केआरपुरम सरकारी अस्पताल- 23, हलसूर – 20, विद्या पीठ- 20, सुल्तान पाल्या – 17।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो