scriptकोरोना : कर्नाटक में एक दिन में 6,706 नए मामले, दो लाख के पार हुए मरीज | corona tally in karnataka crosses 2 lakh mark | Patrika News

कोरोना : कर्नाटक में एक दिन में 6,706 नए मामले, दो लाख के पार हुए मरीज

locationबैंगलोरPublished: Aug 13, 2020 08:25:11 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

6,706 नए मरीजों में से 1,893 मरीज बेंगलूरु शहर से हैं। लेकिन गुरुवार को इससे ज्यादा यानी 2,212 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली।

142 corona positive cases in gwalior

मंत्री के बंगले पर ड्यूटी पर तैनात दूसरा इंजीनियर भी संक्रमित, पुलिस जवान व डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव

बेंगलूरु.

कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या गुुरुवार को दो लाख (corona tally in karnataka crosses 2 lakh mark) के पार हो गई। बीते 24 घंटे में 6,706 नए मामले सामने आए जबकि 8,609 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जो एक दिन में सर्वाधिक है। अब तक मिले कुल 2,03,200 मरीजों में से 1,21,242 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। कोरोना से 3,613 मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें से 103 मौतों की पुष्टि गुरुवार को हुई। 78,337 मरीज उपचाराधीन हैं। बेंगलूरु में 328 सहित प्रदेश में 727 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं।

एक दिन में हुए सबसे ज्यादा 55,999 जांच

गुरुवार को कुल 28,703 आरटी-पीसीआर और 27,296 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। यानी एक दिन में कुल 55,999 मरीजों की जांच हुई जो किसी एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बुधवार को 53,326 मरीजों की जांच हुई थी। अभी तक कुल 18,82,316 लोगों की जांच हुई है। 1,36,120 प्राइमरी और 1,09,995 सेकेंडरी कॉन्टैक्ट्स निरानी में हैं।

बेंगलूरु में 1893 संक्रमित, 2212 को मिली छुट्टी

6,706 नए मरीजों में से 1,893 मरीज बेंगलूरु शहर से हैं। लेकिन गुरुवार को इससे ज्यादा यानी 2,212 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। कुल 81,733 मरीजों में से 33,148 मरीजों का उपचार जारी है और 47,246 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1,338 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से 22 मौतों की पुष्टि गुरुवार को हुई।

मैसूरु जिले में 522 नए मरीज मिले हैं। कुल 8,989 मरीजों में से 3,297 मरीजों का उपचार जारी है और 5,418 मरीज ठीक हुए हैं। 274 मरीजों की मौत हुई है।

बल्लारी जिले में 445 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 12,440 संक्रमितों में से 6,671 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 5,630 एक्टिव मामले हैं। 139 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

उडुपी जिले में 402 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 7,174 पहुंच गई। इनमें से 4,138 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 2,966 मरीजों का उपचार जारी है। 70 मरीजों की मौत हुई है।

दावणगेरे जिले में 328 मरीजों के मिलने से संक्रमितों की संख्या 4,405 पहुंच गई है। इनमें से 113 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है। 1,421 मरीज उपचाराधीन हैं।

बेलगावी जिले में अब तक 6,624 लोग संक्रमित हुए हैं। 288 मरीजों की पुष्टि गुरुवार को हुई। 3,626 मरीजों का उपचार जारी है। 113 मरीजों की मौत हुई है।

कलबुर्गी जिले में 285 नए मामले सामने आए हैं। कुल मरीजों की तादाद 8,122 पहुंची है। इनमें से 5,774 मरीज ठीक हो चुके हैं। 154 मरीजों की मौत हुई है।

धारवाड़ जिले में भी मृतकों का आंकड़ा 214 पहुंच गया है। गुरुवार को 257 नए मरीज मिले। कुल 6,928 मरीजों में से 2,389 मरीजों का उपचार जारी है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 246, रायचुर जिले में 181, कोप्पल जिले में 148, बागलकोट जिले में 143, बीदर जिले में 143, मंड्या जिले में 130, हासन जिले में 129, विजयपुर जिले में 121, चिकमगलूरु जिले में 111, शिवमोग्गा जिले में 105, गदग जिले में 98, हावेरी जिले में 96, तुमकूरु जिले में 85, यादगीर जिले में 83, कोलार जिले में 77, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 70, चित्रदुर्ग जिले में 77, उत्तर कन्नड़ जिले में 74, चामराजनगर जिले में 56, कोडुगू जिले में 55, रामनगर जिले में 53 और चिकबलापुर जिले में 25 नए मरीज मिले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो