script

कर्नाटक में कमजोर पड़ रहा कोरोना, सोमवार को 6835 नए मरीज

locationबैंगलोरPublished: Jun 14, 2021 07:43:27 pm

15409 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
बेंगलूरु में 1470 नए संक्रमित

vaccination.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक (Karnataka) में कोरोना संक्रमण के नए मामले सोमवार को 6835 रहे। वहीं 15409 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 172141 हो गए। वहीं संक्रमण से 120 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी दर 4.56 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बेंगलूरु शहरी जिले में 1470 नए मरीज मिले हैं। यहां 12 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 2409 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
कहां कितने नए मरीज

बागलकोट जिले में 57, बल्लारी जिले में 203, बेलगावी जिले में 191, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 168, बीदर जिले में 14, चामराजनगर जिले में 119, चिकबल्लापुर जिले में 160, चिकमगलूरु जिले में 185, चित्रदुर्ग जिले में 195, दक्षिण कन्नड़ जिले में 648, दावणगेरे जिले में 200, धारवाड़ जिले में 103, गदग जिले में 128, हासन जिले में 507, हावेरी जिले में 63, कलबुर्गी जिले में 31, कोडुगू जिले में 110, कोलार जिले में 115, कोप्पल जिले में 95, मंड्या जिले में 256 नए संक्रमित मिले हैं।
मैसूरु जिले में 670 नए संक्रमित

मैसूरु जिले में 670, रायचूर जिले में 33, रामनगर जिले में 26, शिवमोग्गा जिले में 353, तुमकूरु जिले में 386, उडुपी जिले में 122, उत्तर कन्नड़ जिले में 204, विजयपुर जिले में 103 और यादगीर जिले में 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

ट्रेंडिंग वीडियो