scriptनिमय तोड़ने पर जनता दल एस पार्षद इमरान पाशा गिरफ्तार | corporator-imran-pasha-arrested-for-violating-lockdown-norms | Patrika News

निमय तोड़ने पर जनता दल एस पार्षद इमरान पाशा गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Jun 08, 2020 12:55:19 am

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

अस्पताल से लौटने पर पाशा का स्‍वागत करने पादरायनपुर क्षेत्र में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी

निमय तोड़ने पर जनता दल एस पार्षद इमरान पाशा गिरफ्तार

निमय तोड़ने पर जनता दल एस पार्षद इमरान पाशा गिरफ्तार

बेंगलूरु. कोरोना वारयस के संक्रमण सेे प्रभावित पादरायनपुर इलाके में कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए निर्धारित नियम कायदों का उल्लंघन करने पर इलाके के पार्षद जनता दल एस के इमरान पाशा को पुलिस ने रविवार को यहां गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार कोरोना का इलाज करवाने के बाद अस्पताल से लौटे पार्षद इमरान पाशा का स्‍वागत करने के लिए पादरायनपुर क्षेत्र में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सामाजिक दूरी की शर्त का उल्लंघन किया।
इस मामले को लेकर इमरान पाशा तथा पुलिस के बीच विवाद चला। उसके पश्चात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इमरान पाशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि इमरान पाशा की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनको अस्पताल में भर्ती करने के लिए पहुंचे स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ भी इमरान पाशा ने वाद विवाद किया था। उन्हें अस्पताल ले जाते समय भी काफी संख्या में इकट्ठे हुए उनके समर्थकों ने हंगामा किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो