scriptज्ञानशाला से संस्कारों का निर्माण | Creation of Sanskaras from GyanShala | Patrika News

ज्ञानशाला से संस्कारों का निर्माण

locationबैंगलोरPublished: Sep 03, 2018 05:20:22 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि ज्ञानशाला दिवस से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। मंत्री प्रकाशचंद लोढ़ा ने स्वागत किया

jainism

ज्ञानशाला से संस्कारों का निर्माण

बेंगलूरु. तेरापंथ सभा के तत्वावधान में तेरापंथ भवन गांधीनगर में साध्वी कंचनप्रभा के सान्निध्य में ज्ञानशाला दिवस पर 450 बच्चों व 50 प्रशिक्षिकाओं ने रैली निकाली। साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि ज्ञानशाला से संस्कारों का निर्माण होता है। साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि ज्ञानशाला दिवस से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। मंत्री प्रकाशचंद लोढ़ा ने स्वागत किया। ज्ञानशाला प्रभारी दीपचंद नाहर, मुख्य प्रशिक्षिका मंजू गन्ना, महिला मंडल अध्यक्ष अनीता गांधी, तेयुप अध्यक्ष सुनील बाबेल ने भी विचार रखे। सभा में120 बच्चों का सम्मान किया गया। पच्चीस बोल व प्रतिक्रमण परीक्षा में कल 84 बच्चों ने भाग लिया। संचालन संयोजिका नीता गादिया ने किया। लता गांधी ने धन्यवाद दिया।
भौतिक मोह त्याग परमात्म चरण का अनुशरण करें
बेंगलूरु. आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जयनगर में आचार्य कुमुद नंदी ने कहा फल वृक्ष का मोह छोड़कर परमात्मा के चरणों में जाता है। आप भी दैहिक भौतिक मोह त्याग कर परमात्म चरण का अनुशरण करें। उन्होंने कहा कि फूलों से सुगंध उड़ती है। आपके अंदर से प्रेम मैत्री की सुगंध निकले। आप फूलों की भांति सुगुंध बांटो। सदाचार का पालन करो। मुनि अर्पण सागर ने भी विचार व्यक्त किए।
योग शिविर लगा
बेंगलूरु. सुभाष भवन आरआरनगर में योगगुरु मानव रामनिवास मानव के सान्निध्य में आरजी शर्मा व सुरेश लाखोटिया, ग्रुप ऑफ योग की ओर से नि:शुल्क मानव योग चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डायबिटिज, अर्थराइट्स एवं ब्लडप्रेसर संबंधी बीमारियों के इलाज संबंधित योग प्राणायाम कराए और आहार की जानकारी दी। मानव योग फाउंडेशन के रामनिवास मानव का सम्मान किया गया।
साधु-साध्वियों से लिया आशीर्वाद
बेंगलूरु. नवजागृति जैन मंडल चामराजपेट के अध्यक्ष नरेश बाफना और सचिव निर्मल दक के नेतृत्व में सदस्यों ने चेन्नई में आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर आशीर्वाद लिए। दल ने साध्वी कुमुदलता आदि ठाणा, साध्वी धर्मप्रभा आदि ठाणा, उपाध्याय प्रवीण ऋषि के भी दर्शन किए।
पार्श्वनाथ विधान
बेंगलूरु. शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विल्सन गार्डन में साध्वी विनिव्रता के सान्निध्य में पार्श्वनाथ विधान हुआ। श्रावकों ने साध्वी की आहारचर्या करवाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो