scriptदक्षिण नाकोड़ा तीर्थ में शरद पूर्णिमा मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़ | Crowd of devotees gathered at Sharad Purnima fair in Dakshin Nakoda sh | Patrika News

दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ में शरद पूर्णिमा मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़

locationबैंगलोरPublished: Oct 13, 2019 07:51:46 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

शरद पूर्णिमा मेला

दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ में शरद पूर्णिमा मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़

दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ में शरद पूर्णिमा मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़

अरसीकेरे. दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ संकट मोचन पाश्र्व भैरव धाम अरसीकेरे में शरद पूर्णिमा मेले का आयोजन किया गया। तीर्थ में आयोजित इस 51 वें पूर्णिमा मेले में विशेष पाश्र्व भैरव अनुष्ठान से यह शरद पूर्णिमा का मेला यादगार बन गया। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। पाश्र्व इकतीसा, गुरु चालीसा एवं भैरव चालीसा का भावसिद्ध अनुष्ठान मन्दिर परिसर आस्था में भक्तों का साक्षी बना। हर माह पूर्णिमा मेले की भांति इस बार पाश्र्व भैरव महापूजन विधिकारक अजयगुरु, हासन ने शुद्ध मंत्रोच्चार से संपन्न कराया। अनुष्ठान के दौरान भैरवदेव को 108 श्रीफल, छप्पनभोग, पंचमेवा, पुष्प अर्पण एवं तेल चढ़ाया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोककुमार सुराना ने अनुष्ठान मे उपस्थित सभी भक्तों को धाम निर्माण कि विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केवलचंद रांका मुंबई, कपूरचंद रातडिय़ा मुंबई एवं विनोदकुमार मुणोत बेंगलूरु का ट्रस्टी उत्तमचंद नाहर पाण्डीचेरी, विजयराज सुराना, मांगीलाल मेहता, पारसमल वेदमूथा, रमेश कटारिया, सुरेश मेहता, ज्ञानेश मेहता ने स्वागत किया। महापूजन एवं शाम भक्ति में बेंगलूरु के संगीतकार ललित बर्मन एंड पार्टी ने संगीत की सुमधुर लहरों से संपूर्ण तीर्थ परिसर को भक्तिमय बना दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो