मैंने दायित्व निभाया, आगे सीएम की मर्जी: रवि
बैंगलोरPublished: Dec 15, 2019 06:16:52 pm
CT Ravi BJP : कहा कि उन्हें सौंपे गए कन्नड़ संस्कृति, पर्यटन व चीनी विभागों का दायित्व भलिभांति निभाया है
मैंने दायित्व निभाया, आगे सीएम की मर्जी: रवि
बेंगलूरु. मंत्री सीटी रवि ने कहा कि उन्हें सौंपे गए कन्नड़ संस्कृति, पर्यटन व चीनी विभागों का दायित्व भलिभांति निभाया है। मंत्रियों तथा उनके विभागों का चयन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। इसलिए आगे कौन से विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी, यह मुख्यमंत्री को तय करना है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अब मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान मुख्यमंत्री येडियूरप्पा तय करेंगे की उनको कौन सा विभाग देना है। उन्होंने कहा कि सत्तासीन दल का हर विधायक मंत्री बनना चाहता है, अपेक्षा रखना गलत नहीं है लेकिन, इस मामले में मुख्यमंत्री का चयन ही अंतिम होता है। (ct ravi minister post) मुख्यमंत्री की ओर से सौंपा गया कोई भी दायित्व निभाना सत्तापक्ष के विधायक का कर्तव्य है। मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान कुछ लोगों का मंत्री पद लिया जा सकता है और कुछ नए विधायक मंत्री बन सकते हैं। (CT Ravi BJP)