बैंगलोर

प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला

चामणहल्ली गांव के बाल गंगाधरनाथ स्वामी स्कूल में आयोजन

बैंगलोरJul 10, 2019 / 12:22 am

Rajendra Vyas

प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला

मंड्या. चामणहल्ली गांव में स्थित बाल गंगाधर नाथ स्वामी स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों की प्रतिभा उजागर करने के लिए प्रतिभाओ का बढ़ाएं हौसला कार्यकम रखा गया। बन्नूर होबली मठ के पर्यावरण जाग्रति वैदिके संघ अध्यक्ष के. कालाप्पा व नगरपालिका सदस्य मंजुनाथ ने बाल गंगाधर नाथ स्वामी व देवी सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य अश्वथ कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा उजागर करने के लिए इस तरह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में होने चाहिए। चित्रकला, कन्नड़ फिल्मी रिमिक्स गीतों पर नृत्य, कन्नड़ लोकगीत, डांडिया डांस, नाटक मंचन सहित कई कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभा को उजागर किया। इस अवसर पर स्कूल के व्यवस्थापक आनंद गौड़ा , शिक्षक राजेश कुमार, होन्नाया, शिक्षिका पल्लवी गौड़ा आदि मौजूद रहे।
कर्म समस्या धर्म समाधान: प्रवीण ऋषि
बेंगलूरु. उपाध्याय प्रवीण ऋषि ने हीराबाग़ स्थानक में कहा कि हमें मनुष्य जन्म मिला यह हमारा सौभाग्य है। हम जीवन को जी भी सकते हैं और जीवन को सुधार भी सकते हैं। मनुष्य अपने जीवन को जी भी सकता है और बना भी सकता है। मनुष्य अपनी आत्मा को परमात्मा बना सकता है। जो अपने जीवन को बना नहीं सकता वह कभी ऊंचाई पर नहीं पहुंच सकता। ऊंचाई पर पहुंचने का हौसला सिर्फ़ मनुष्य के पास है। जीवन में जो मिला है वह महत्वपूर्ण नहीं है हम जो बना सकते हैं वह महत्वपूर्ण है। इसीलिए मनुष्य जन्म को दुर्लभ कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिसे जीवन को सुधारने की कला आती है वह व्यक्ति चिंता से दूर रहता है। मनुष्य के जीवन में हमें अवसर मिला है कि हम अपने जीवन को परिवर्तित कर सकते हैं। मनुष्य में सुधरने की सोच जन्मती है वही सौभाग्य है। जिनके पास यह सोच है वह स्वयं ही नहीं औरों को भी सुधारते हैं। हमें अपने जीवन में समस्या को छोड़ समाधान पर नजऱ रखनी होगी तभी हमारा जीवन सफल होगा। उपाध्याय का प्रवचन 12 जुलाई तक हीराबाग स्थानक में रहेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.