script

‘निवार’ ने बेंगलूरु में बदला मौसम का मिजाज, दिनभर हुई रिमझिम

locationबैंगलोरPublished: Nov 26, 2020 04:58:40 pm

तापमान में गिरावट

rain.jpg
बेंगलूरु. तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के असर के चलते बेंगलूरु में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर रिमझिम बरसात होती रही,जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रिमझिम बरसात के कारण सडक़ों पर वाहनों की संख्या भी कम रही और यातायात अबाध रहा। रिमझिम फुहारों के कारण लोग मार्निंग वॉक के लिए नहीं निकले। हालांकि जैसे ही फुहारें थमीं लोग छाता लेकर बाहर निकले और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए खरीदारी करते देखे गए।
तापमान में गिरावट

बेंगलूरु शहरी और ग्रामीण, कोलार, चिक्कबल्लापुर, तुमकुरु, मंड्या और रामनगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग, बेंगलूरु के निदेशक सीएम पाटिल के अनुसार बेंगलूरु व आसपास के जिलों में चक्रवाती तूफान का असर होने की संभावना है। इन जिलों में 26 और 27 नवंबर को बारिश हो सकती है। गुरुवार को शहर के तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो