सबसे मैत्री भाव की आराधना का दिन: मुनि दीप कुमार
बैंगलोरPublished: Sep 21, 2023 04:55:43 pm
- क्षमापना कार्यक्रम के साथ पर्युषण सम्पन्न
बेंगलूरु. जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा- विजयनगर की ओर से विजयनगर स्थित अर्हम भवन में मुनि दीप कुमार ठाणा-2 के सान्निध्य में क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुनि दीप कुमार ने कहा कि आठ दिनों तक पर्युषण महापर्व की आराधना का सार निकालने का दिन है। जैसे बिलौना, (मंथन) करने से उसमें नवनीत निकलता है वैसे ही इन आठ दिन में जो आत्मा का मंथन किया है, उसका नवनीत क्षमा है।भगवान महावीर ने कहा, सबसे मैत्री भाव रखो। इस अवसर पर हम सभी खमत खामणा करें।मुनि ने आचार्य महाश्रमण व सभी संतों से खमतखामणा की। मुनि काव्य कुमार ने भी खमतखामणा पर अपने विचार प्रगट किए।