scriptजिलों में लॉकडाउन : जिलाधिकारी करें हालात देखकर फैसला | dc should take decision about lockdown according to situation | Patrika News

जिलों में लॉकडाउन : जिलाधिकारी करें हालात देखकर फैसला

locationबैंगलोरPublished: Jul 14, 2020 09:13:04 pm

Submitted by:

Surendra Rajpurohit

– सीएम ने विडियो कान्फ्रेंस से ली जिलों के हालात की जानकारी
उडुपी के जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन लगाने के बजाय अंतर जिला आवागमन पर रोक पर्याप्त होगा। मैसूरु के जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले के बजाय एन.आर.पुरा क्षेत्र में लॉकडाउन करना चाहिए।दूसरी तरफ, धारवाड़ व दक्षिण कन्नड़ जिलों के जिलाधिकारियों ने लॉकडाउन की पुरजोर वकालत की। लॉकडाउन को लेकर अलग-अलग राय आने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अंतिम निर्णय जिलाधिकारी करेंगे।

जिलों में लॉकडाउन : जिलाधिकारी करें हालात देखकर फैसला

जिलों में लॉकडाउन : जिलाधिकारी करें हालात देखकर फैसला

बेंगलूरु. राज्य में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर जिलों में लॉकडाउन का फैसला जिलाधिकारी करेंगे। मुख्यमंत्री बी.एस.येडियूरप्पा ने सोमवार को जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और जिला पंचायतों के सीईओ के साथ बैठक में यह निर्णय किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउनके बारे में वे कोई निर्देश नहीं देंगे। उन्हें नहीं लगता कि केवल लॉकडाउन से संक्रमण पर नियंत्रण लगेगा। जिलाधिकारी हालात देख कर लॉकडाउन के बारे में निर्णय कर सकते हैं।
लाकडाउन पर आई अलग-अलग राय

बैठक में लॉकडाउन को लेकर जिलाधिकारियों, जिलों के प्रभारी मंत्रियों की अलग-अलग राय सामने आई। बेलगावी के जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के बजाय महाराष्ट्र की सीमा से लगे तालुकों में बंद और अंतर जिला आवागमन रोकना पर्याप्त होगा। कलबुर्गी के जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले के बजाय केवल कलबुर्गी शहर में लॉकडाउन पर्याप्त होगा।
उडुपी के जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन लगाने के बजाय अंतर जिला आवागमन पर रोक पर्याप्त होगा। मैसूरु के जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले के बजाय एन.आर.पुरा क्षेत्र में लॉकडाउन करना चाहिए।दूसरी तरफ, धारवाड़ व दक्षिण कन्नड़ जिलों के जिलाधिकारियों ने लॉकडाउन की पुरजोर वकालत की। लॉकडाउन को लेकर अलग-अलग राय आने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अंतिम निर्णय जिलाधिकारी करेंगे।
संक्रमण पर रोक लगाने के कड़े कदम उठाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्टेनमेन्ट जोन व सीलडाउन की प्रक्रिया कड़ाई से लागू की जाए। जिन अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी हो वहां जिलाधिकारी 6 माह के लिए संविदा कर्मचारियों की भर्ती करें। कोविड मरीज का उपचार नहीं करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अन्य रोगियों को उपचार में समस्याएं नहीं होनी चाहिए।
पूरे राज्य में लॉकडाउन करें : देवगौड़ा

र्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा ने पूरे राज्य में लाकडाउन लगाने की मांग की है। देवगौड़ा ने एक बयान में कहा कि अनेक नेता चिकित्सा उपकरणों की खरीद में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। इस पर जो भी चर्चा हो अगले अधिवेशन में की जानी चाहिए। फिलहाल जनता का स्वास्थ्य अधिक महत्वपूर्ण है। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करें और सतर्कता के साथ काम किया जाना चाहिए।
धारवाड़ व दक्षिण कन्नड़ जिलों में 15 से 24 तक लॉकडाउन

धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री जगदीश शेट्टर व दक्षिण कन्नड़ जिला प्रभारी मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने अपने जिलों में 15 से 24 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। शेट्टर ने कहा कि जिले के लोग संक्रमण रोकने के लिए मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने व सामाजिक दूरी बनाकर रखने के नियमों का पालन नहीं कर रहे, इस वजह से जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। धारवाड़ जिले में 15 जुलाई को सुबह ९ बजे से 24 जुलाई को शाम 8 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।दक्षिण कन्नड़ जिला प्रभारी मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने भी बैठक के बाद मेंगलूरु में 15 से 24 जुलाई तक जिले में लाकडाउन लगाने की घोषणा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो