scriptपंचायत विकास अधिकारी पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार | Deadly attack on Panchayat Development Officer, two arrested | Patrika News

पंचायत विकास अधिकारी पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: May 04, 2021 10:42:11 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

पुलिस ने मामला दर्ज कर नवीन और मनोज को गिरफ्तार कर लिया

पंचायत विकास अधिकारी पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

murder : पुत्र ने मां से मारपीट करने वाले पिता व पति ने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी पर किया हमला

बेंगलूरु. चिकबल्लापुर जिले की चिंतामणि ग्रामीण पुलिस ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पीडीओ) पर जान लेवा हमले के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार चिन्नसन्द्र ग्राम पंचायतकी पीडीओ भाग्यम्मा (46) रविवार को शेट्टीहल्ली गांव में कोरोना से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया था। दो युवक नवीन (23) और मनोज (27) ने मास्क नहीं लगाया था। भाग्यम्मा ने उन्हें समझाइश दी तो पहले उन्होंने झगड़ा किया, फिर उसकी पिटाई की और पेट में चाकू मार दिया। भागय्म्मा को चिंतामणि के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नवीन और मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

दो सड़क हादसों में दो की मौत

मंड्या. पांडवपुरा तहसील में सोमवार को सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बेंगलूरु निवासी चलवराज (59) तीन दिन पहले पांडवपुरा में बेटी से मिलने आया था। सोमवार सुबह बेंगलूरु जाने के लिए पांडवपुरा रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कार की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर घायल होने पर उसे मंड्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पांडवपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दूसरा हादसा केआरपेट तहसील में हुआ। बाइक व कार की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार केआरपेट टाउन के जयनगर कॉलोनी निवासी मंजु (30) तडकेरी गांव में रिश्तेदारों से मिलकर सोमवार सुबह में बाइक से केआरपेट लौट रहा था। मोड़ पर सामने से आर रही कार से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में मंजु की घटनास्थल पर मौत हो गई। केआरपेट थाना पुलिस ने इस संबंध मामला दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो