scriptदेश को तोडऩेवाली ताकतों से सचेत रहें : राज्यपाल | Defeate the divisive forces at all cost : Governor | Patrika News

देश को तोडऩेवाली ताकतों से सचेत रहें : राज्यपाल

locationबैंगलोरPublished: Jan 25, 2020 08:58:23 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

देश में जाति धर्म के नाम पर देश को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। हमें ऐसी ताकतों से सचेत रहते हुए इस देश की अखंडता तथा संप्रभूता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे।राज्यपाल वजूभाई वाळा ने यह बात कही। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को 10 राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया है।इस आजादी की रक्षा करना हमारा दायित्व है

देश को तोडऩेवाली ताकतों से सचेत रहें : राज्यपाल

देश को तोडऩेवाली ताकतों से सचेत रहें : राज्यपाल

बेंगलूरु.देश में जाति धर्म के नाम पर देश को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। हमें ऐसी ताकतों से सचेत रहते हुए इस देश की अखंडता तथा संप्रभूता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे।राज्यपाल वजूभाई वाळा ने यह बात कही। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को 10 राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि हमें आसानी से आजादी नहीं मिली है। इस आजादी के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया है।इस आजादी की रक्षा करना हमारा दायित्व है। हाल में कई संगठनों की ओर से समाज को विभाजित करनेवाले आंदोलन चलाए जा रहें है। ऐसे आंदोलनों की आड़ में देश की एकता तथा अखंडता को ही चुनौती दी जा रही है। ऐसी विभाजक ताकतों के खिलाफ हमें एकजूट होकर संघर्ष करना होगा।
उन्होंने कहा मतदान गणतंत्र से मिला सबसे बड़ा तोफहा है। आज भी विश्व के कई देशों के नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित है।लेकिन हमारे यहां कई सुशिक्षित लोग आज भी मतदान से दूर रहते है। जबकि मतदान करना हमारा सामाजिक तथा संवैधानिक दायित्व है।इस अधिकार का देश के हर मतदाता को उपयोग करना होगा। देहातों की तुलना में शहरों में मतदान कम होना चिंताजनक है। शहरों में बसनेवाले कई लोग प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर टिप्पणियां करने में आगे रहते है।लेकिन ऐेसे लोग मतदान करने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचने में आनाकानी करते है। गणतंत्र के लिए ऐसे हालांत ठीक नहीं है।
राज्य चुनाव आयोग के मुख्य अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि विश्व में हमारा गणतंत्र सबसे बडा गणतंत्र है।आम चुनाव के दौरान करोड़ों लोग मतदान करते है।देश के चुनाव व्यवस्था की पूरे विश्व में सराहना की जा रही है। चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं में जागरुकता लाने के लिए कई अभियान चलाएं जा रहें है।ऐसे अभियानों में भाग लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरीत करना हमारा दायित्व है। हाल में राज्य में कॉलेज कैंपस में ही युवा मतदाताओं के लिए पंजीकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत हजारों युवा मतदाता मतदाता सूची में शामिल हो गए है।अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों में मतदाताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो