दलबदलुओं की जीत चौंकाने वाली : अनिता कुमारस्वामी
बैंगलोरPublished: Dec 11, 2019 07:55:07 pm
जनता दल-एस विधायक अनिता कुमारस्वामी ने कहा कि उप चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हैं। दल बदल पर लगी मतदाताओं की मुहर चिंता का विषय है। दलबदल पर अंकुश लगाने के लिए कानून बना, लेकिन यह अपना लक्ष्य हासिल करने में विफल रहा है। अपने हित साधने के लिए किसी बहाने से विधायक आसानी से एक दल छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं और कई बार चुनाव भी जीत जाते हैं। क्या यह स्थिति गणतंत्र का अपमान नहीं है? राजनीतिक स्वार्थ के लिए किए गए दलबदल का कैसे समर्थन किया जा सकता है।
दलबदलुओं की जीत चौंकाने वाली : अनिता कुमारस्वामी
दलबदलुओं की जीत चौंकाने वाली : अनिता कुमारस्वामी
रामनगर. जनता दल-एस विधायक अनिता कुमारस्वामी ने कहा कि उप चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हैं। दल बदल पर लगी मतदाताओं की मुहर चिंता का विषय है।
यहां बुधवार को उन्होंने कहा कि दलबदल पर अंकुश लगाने के लिए कानून बना, लेकिन यह अपना लक्ष्य हासिल करने में विफल रहा है। दल बदलने वालों को भी अब चुनाव में हार का डर नहीं सताता। अपने हित साधने के लिए किसी बहाने से विधायक आसानी से एक दल छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं और कई बार चुनाव भी जीत जाते हैं। क्या यह स्थिति गणतंत्र का अपमान नहीं है? राजनीतिक स्वार्थ के लिए किए गए दलबदल का कैसे समर्थन किया जा सकता है।
जद-एस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एचके कुमारस्वामी के त्यागपत्र के बारे में उन्होंने कहा कि उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐसे मामलों को लेकर फैसले करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के साथ हैं, आने वाले दिनों में मंड्या में फिर से संगठन मजबूत होगा।