सीतारमण का विरोध करने वाली 60 महिलाओं को लिया हिरासत में
उधर, बाढ़ प्रभावितों के लिए कथित अपर्याप्त राहत कोष जारी करने के खिलाफ महिलाओं ने वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने 60 प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस की ये महिला कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारी सचिव दीपा गौरी के नेतृत्व में हुब्बल्ली हवाई अड्डे के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए सीतारमण के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए पर्याप्त धनराशि जारी नहीं की है। गौरतलब है कि बाढ़ राहत कोष जारी करने में देरी की शिकायतों के बीच केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ के तहत 1200 करोड़ रुपए अंतरिम राहत राशि की घोषणा की है।