scriptपरिवहन विभाग ने वसूला 51 लाख रुपए जुर्माना | Department of Transportation fined Rs 51 lakh fine | Patrika News

परिवहन विभाग ने वसूला 51 लाख रुपए जुर्माना

locationबैंगलोरPublished: Apr 13, 2018 07:09:23 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

परिवहन विभाग ने बुधवार को राज्य के छ: परिवहन संभागों में कई वाहनों को जब्त किया

transport
बेंगलूरु. परिवहन विभाग ने बुधवार को राज्य के छ: परिवहन संभागों में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाकर 51 लाख 14 हजार 798 रुपए की वसूली की और कई वाहनों को जब्त किया। कार्यवाहक परिवहन आयुक्त बी.दयानंद ने बताया कि 11 अप्रेल को बेंगलूरु शहर एवं ग्रामीण, मैसूरु, शिवमोग्गा, बेलगावी और कलबुर्गी परिवहन संभागों में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया जिसमें 12 हजार 69 वाहनों की जांच की गई। जांच में टैक्स के रुप में 29 लाख 20 हजार 918 रुपए और जुर्माने के रूप में 21 लाख 93 हजार 880 रुपए सहित कुल 51 लाख 14 हजार 798 रुपए वसूले गए।
पीनिया बस अड्डे से चलेंगी 60 बस
केएसआरटीसी ने मैजेस्टिक की बजाय 60 बसों की सेवा पीनिया स्थित बसवेश्वर बस अड्डे से शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए दो मिनीबस मैजेस्टिक और पीनिया बस अड्डे के बीच चलाई जाएंगी।
———-

यशवंतपुर कोच डिपो, केआरपुरम शेड में बढ़ेगी सुविधाएं
आएगी 29.5 करोड़ रुपए की लागत
बेंगलूरु. बेंगलूरु रेल मंडल के यशवंतपुर कोचिंग डिपो और कृष्णराजपुरम डीजल शेड में उच्च कार्यक्षमता के लिए रेलवे सुविधाएं बढ़ाएगा। बेंगलूरु रेल मंडल प्रबंधक आरएस सक्सेना के अनुसार यशवंतपुर कोचिंग डिपो में विभिन्न सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। फेरा लगा कर लौटने वाली रेलगाडिय़ों के लिए कृष्णराजपुरम स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। करीब 29.5 करोड़ रुपए की लागत से सुविधाएं विकसित होने पर दोनों ही स्थानों पर उत्पादन और कार्यक्षमता में वृद्धि होने की पूरी उम्मीद है। डीआरएम के अनुसार रेलगाडिय़ों के परिचालन समय में बेहतर प्रदर्शन के लिए सिग्नलिंग और दूरसंचार तंत्र में भी सुधार किया जाना है। इस कार्य के लिए राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष से 4 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
—–

दो नकली पत्रकार गिरफ्तार, एक भागा
मैसूरु. पत्रकार बन कर परिवहन विभाग के अधिकारियों से दो लाख रुपए की मांग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनमें से एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। होनसूर पुलिस थाने के निरीक्षक कुमार ने बताया कि होनसूर परिवहन विभाग कार्यालय में तीन लोग खुद को पत्रकार बताते हुए पहुंचे। वे अधिकारियों से दो लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार लेकिन उनका तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार युवकों का नाम प्रदीप और अविनाश है, जबकि हरीश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रदेश में इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसको लेकर अधिकारियों और आम जन को जागरूक किया जाता रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो