दुख का कारण कभी पूरी नहीं होने वाली इच्छाएं-साध्वी भव्यगुणाश्री
वासवी कल्याण मंडप में प्रभु मायरे का आयोजन आज
बैंगलोर
Published: August 02, 2022 07:44:43 am
बेंगलूरु. चिंतामणि पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर चेरिटेबल ट्रस्ट महालक्ष्मी लेआउट के तत्वावधान में आयोजित भव्य चातुर्मास के लिए विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि सुखी जीवन जीने का सिर्फ एक ही रास्ता है।अभाव की तरफ दृष्टि ना डालना...आज जो प्राप्त है उसका आनंद लेते रहना। दु:ख का कारण हमारी आवश्कताएं नहीं,हमारी अपनी इच्छाएं हैं। आवश्यकताएंं तो कभी पूर्ण हो भी सकती हैं मगर इच्छाएं कभी नहीं भरती हैं। संपत्तियां, पैसा, उपलब्धियां, प्रतिष्ठा, सम्मान, पद...कुछ भी मायने नहीं रखता,अगर आप खुश नहीं हैं। इस जिंदगी की सबसे पहली जरूरत है आपका ख़ुश रहना। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि धरती को स्वर्ग बनाना है तो इंसान को इंसान बनाना होगा। इमारतें खेत खलिहान और बाग बगीचे के अच्छा होने से कुछ नहीं होगा। इंसान की सोच अच्छी होना चाहिए। नरेश बंबोरी ने बताया कि मंगलवार को वासवी कल्याण मंडप में शौर्यीपुरी नगरी के राजा जीवदया प्रतिपालक नेमिनाथ प्रभु जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। राजा राणी, इंद्र इंद्राणी, प्रियंवदा सखी द्वारा बधाई दी जाएगी। मामा-मामी द्वारा प्रभु मायरे का आयोजन होगा। भुआ भुरोसा द्वारा नामकरण किया जाएगा। बहन द्वारा विदाई, नेम राजुल संवाद राजुल विरह वेदना। महामंत्री नगरसेठ कोषाध्यक्ष सेनापति राज ज्योतिषी,छडीदार, आदि अपनी प्रस्तुति देंगे। वासवी कल्याण मंडप महालक्ष्मी लेआउट में कार्यक्रम आयोजित होगा।

दुख का कारण कभी पूरी नहीं होने वाली इच्छाएं-साध्वी भव्यगुणाश्री
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
