scriptनिराशा अंधकार स्वयं के पतन का कारण-साध्वी भव्यगुणाश्री | Despair is the cause of darkness and downfall of self - Sadhvi Bhavyag | Patrika News

निराशा अंधकार स्वयं के पतन का कारण-साध्वी भव्यगुणाश्री

locationबैंगलोरPublished: Jan 25, 2022 08:18:52 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

धर्मसभा का आयोजन

निराशा अंधकार स्वयं के पतन का कारण-साध्वी भव्यगुणाश्री

निराशा अंधकार स्वयं के पतन का कारण-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. सिंधी कॉलोनी में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री व साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि निराश नहीं होने वाला और किसी को निराश नहीं करने वाला ही धर्म पालन का अधिकारी बनता है। साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि निराशा अंधकार और स्वयं के पतन का कारण है। उन्होंने कहा कि निराशा आत्मबल को तोड़ती है डिंप्रेशन सहित अनेक असाध्य रोगों का शिकार हो जाता है। साध्वी ने कहा कि किसी को निराशा से मुक्ति दिलाना अभयदान देने से बढक़र है वही मोक्ष का अधिकारी बनता है। उन्होंने बताया कि निराशावादी वर्तमान को खोता है। भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। नेगेटिव थिंकिंग उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कहा कि निराशा साक्षात मृत्यु का दूसरा रूप है उसके विचारों का परिणाम संपूर्ण सृष्टि पर पड़ता है। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि विधाता की अदालत में वकालत बड़ी न्यारी है। खामोश रहिए, कर्म कीजिये सबका मुकदमा जारी है। अनिल बाफना, पारस भंसाली, संगीता सुनील कुमार नाहर, चंचल गणपतराज बोहरा, विमला, संदीप दोसी, आशा दीपक ओस्तवाल, ममता किशोर दुधेेडिय़ा ने सेवा भक्ति का लाभ लिया। पारस भंसाली ने बताया कि साध्वी बुधवार दोपहर तक सिंधी कॉलोनी में विराजित रहेंगे। ेड़ा गोधाम के स्वामी आज आएंगे
मैसूरु. पथमेड़ा गोधाम प्रमुख स्वामी दत्तशरणानंद के सान्निध्य में वेदलक्षणा गोमहिमा सत्संग मैसूरु का आयोजन चामुंडी पहाड़ी की तलहटी स्थित मैसूरु पिंजरापोल सोसायटी के सामने सुतुर मठ परिसर में रखा गया है। स्वामी का मैसूरु आगमन 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा। धार्मिक आयोजन बुधवार दोपहर 12 से 2 बजे तक, बाद में शाम को 7 से 9 बजे तक रहेगा।
राजाजीनगर संघ की आमसभा 30 को
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ राजाजीनगर की साधारण सभा 30 जनवरी को सुबह 9:30 बजे स्थानक में होगी। अध्यक्ष भंवरलाल चोरडिय़ा के नेतृत्व में गत दो वर्षीय कार्यकाल समापन के पश्चात सभा में नई कार्यकारिणी का चयन होगा। ज्ञातव्य है कि राजाजीनगर स्थानक में गत वर्ष साध्वी सुमित्रा आदि ठाणा 6 का चातुर्मास हुआ। आगामी 2022 का चातुर्मास श्रमण संघीय उप प्रवर्तक श्रुतमुनि आदि ठाणा 4 का घोषित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो