script

देवेगौड़ा ने गठबंधन पर नहीं खोले पत्ते

locationबैंगलोरPublished: May 03, 2018 01:33:42 am

मोदी की तारीफ पर पिघले पूर्व पीएम…

h d devegowda
बेंगलूरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ को लेकर जनता दल(ध) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा गुरुवार को पिघले दिखे और उनकी प्रशंसा भी लेकिन चुनाव के पश्चात भाजपा या किसी भी दल के साथ गठजोड़ को लेकर पत्ते नहीं खोला। देवेगौड़ा ने फिर दोहराया कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा इसलिए भाजपा के साथ किसी तरह के गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता है।
मोदी ने मंगलवार को एक चुनावी सभा में देवेगौड़ा की तारीफ करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी की आलोचना की थी। राजनीतिक हलकों में इसे चुनाव पूर्व भाजपा की जनता दल(ध) से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश के तौर देखा जा रहा था। देवेगौड़ा ने बुधवार को बेंगलूरु प्रेस क्लब व बेंगलूरु रिपोर्टर्स गिल्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी एक चतुर राजनेता है। वे किसी भी प्रदेश का दौरा करने से पहले वहां के मसलों और राजनीतिक घटनाक्रम को समझते हैं और उसके बारे में बात करते हैं। यहां भी उन्होंने ऐसा ही किया। सिद्धरामय्या व राहुल गांधी ने पिछले दिनों जनता दल(ध) को भाजपा की बी टीम बताने के साथ ही मेरे खिलाफ कई टिप्पणियां की थी। मोदी ने इसे लेकर ही राहुल और कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी जानते हैं कि किस राज्य में जाकर क्या कहना हैं।
देवेगौड़ा ने कहा कि मोदी के बयान को भाजपा और जद (ध) के बीच बढ़ती नजदीकी का संकेत मानने ने इनकार करते हुए कहा कि संभव है कि उन्होंने मेरी तारीफ कर कुछ सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जद (ध) और भाजपा में किसी तरह का कोई समझौता है। देवेगौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी नहीं बदले हैं और वे भी नहीं बदले हैं। देवेगौड़ा ने कहा कि जे.एच. पटेल जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने विधानसौधा में मेरा चित्र लगवाया था। इसके बाद एस.एम.कृष्णा, नारायण धरम सिंह, एच डी कुमारस्वामी, बी एस येड्डियूरप्पा मुख्यमंत्री बने लेकिन किसी ने उस फोटो को नहीं हटवाया लेकिन सिद्धरामय्या ने मुख्यमंत्री बनने के चंद दिन बाद ही फोटो हटवा दिया। एक कन्नडिग़ा के प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान देने की सिद्धरामय्या की संस्कृति नहीं है। लेकिन मोदी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है लेकिन इसे विशेष राजनीतिक अर्थ देने की जरूरत नहीं है। देवेगौड़ा ने कहा कि एक कन्नाडिग़ा प्रधानमंत्री बनना लेकिन सिद्धरामय्या ने कैसे इस गौरव का अपमान किया, उसी संदर्भ में मोदी ने यह बात कही कि कांगे्रस कैसे बुजुर्गों का सम्मान करती है। इसका मतलब गठबंधन से कतई नहीं था।

ट्रेंडिंग वीडियो