scriptदेवगौड़ा निकालेंगे केंद्र के खिलाफ रैली | Deve Gowda to lead protest march | Patrika News

देवगौड़ा निकालेंगे केंद्र के खिलाफ रैली

locationबैंगलोरPublished: Oct 08, 2019 06:52:21 pm

Submitted by:

Rajeev Mishra

कहा-बाढ़ प्रभावितों के प्रति दिखाई असंवेदनशीलता, विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विपक्ष करेगा मार्च

देवगौड़ा निकालेंगे केंद्र के खिलाफ रैली

देवगौड़ा निकालेंगे केंद्र के खिलाफ रैली

बेंगलूरु. केंद्र सरकार की ओर से अंतरिम बाढ़ राहत के तौर पर 1200 करोड़ रुपए जारी किए जाने को बेहद मामूली बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा HD devgowda ने पीएम मोदी pm modi के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देवगौड़ा 10 अक्टूबर को विपक्ष की एक रैली का नेतृत्व करेंगे जो शहर के फ्रीडम पार्क से विधानसभा सचिवालय तक निकाली जाएगी।
राज्य विधानमंडल का तीन दिवसीय सत्र भी 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। उसी दिन सुबह फ्रीडम पार्क freedom park स्थित गांधी प्रतिमा के सामने से 86 वर्षीय देवगौड़ा रैली का नेतृत्व करेंगे। फ्रीडम पार्क से विधानसभा की दूरी लगभग 1.8 किमी है। देवगौड़ा ने हा कि ‘विधानसभा का सत्र 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। फ्रीडम पार्क के गांधी प्रतिमा से एक रैली निकालेंगे। यह रैली केंद्र की असंवेदनशीलता के खिलाफ है जो उसने राज्य के बाढ़ प्रभावितों के प्रति दिखाई है।’ देवगौड़ा ने कहा कि वे फ्रीडम पार्क से पैदल इस मार्च का नेतृत्व करेंगे। इस रैली में जनता दल एस के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उनकी पार्टी केंद्र सरकार के इस रवैये के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर तथा राज्य विधानसभा में भी विरोध प्रदर्शन करेगी।
उधर, देवगौड़ा के पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी hd kumarswamy ने भी कहा कि केंद्र की ओर से महज 1200 करोड़ रुपए जारी किए गए जो राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान की तुलना में बेहद मामूली है। गौरतलब है कि जद-एस और कांग्रेस ने केंद्र पर बाढ़ प्रभावितों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पिछले अगस्त महीने में आई बाढ़ में राज्य के 30 में से 22 जिले प्रभावित हुए जिसमें 84 लोग मारे गए जबकि डेढ़ लाख से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। लगभग 5.5 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल नष्ट हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो