scriptसामायिक से सकारात्मक ऊर्जा का विकास | Develop positive energy from shared | Patrika News

सामायिक से सकारात्मक ऊर्जा का विकास

locationबैंगलोरPublished: Mar 25, 2019 12:58:27 am

राजाजीनगर स्थानक में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए उप प्रवर्तक गौतममुनि ने कहा कि स्थानक और सामायिक हमारे जीवन में धर्म व समता भाव को जागृत करते हैं।

सामायिक से सकारात्मक ऊर्जा का विकास

सामायिक से सकारात्मक ऊर्जा का विकास

बेंगलूरु. राजाजीनगर स्थानक में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए उप प्रवर्तक गौतममुनि ने कहा कि स्थानक और सामायिक हमारे जीवन में धर्म व समता भाव को जागृत करते हैं। प्रतिदिन स्थानक आकर सामायिक करने से हममें सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

स्थानक का सुंदर वातावरण हमारे जीवन में सदगुणों को स्थापित करते हुए जीवन को धन्य बनाते हंै। इससे पूर्व सागरमुनि ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य हमारे जीवन में प्रकाश देता है, उसी प्रकार गुरु हमारे जीवन को ज्ञान से प्रकाशित करते हैं। गुरु हमारे जीवन को ज्ञान से आलोकित कर आनंद मंगल मार्ग दिखाते हैं। सामायिक दिवस के अवसर पर प्रार्थना किताब का विमोचन चेन्नई के प्रकाश मूथा परिवार की ओर से किया गया।


महिला मंडल ने विद्यालयों को दी आवश्यक सामग्री
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन महिला मंडल विजयनगर की ओर से रविवार को एक विद्यालय को आलमारी व दूसरे विद्यालय को फिजियोथैरेपी उपकरणों के लिए राशि भेंट की।


मंडल अध्यक्ष कमला बाई बोहरा ने बताया कि राजकीय कन्नड़ हायर प्राइमरी स्कूल को आलमारी तथा कुमारा पार्क स्थित मनोविकास आश्रम में बच्चों के उपचार में काम आने वाले फिजियोथैरेपी उपकरणों के लिए नकद राशि दी। इस अवसर पर इन्द्रा बाई, मंजू बाई, किरण बाई व मंडल से जुड़ी अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थीं।


महंगे उपचार के खिलाफ कन्नड़ वैदिके का धरना
मैसूरु. बीपीएल कार्डधारकों के लिए सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपचार योजना व केन्द्र सरकार प्रायोजित आयुष्मान भारत योजना को बंद करने के राज्य सरकार के निर्णय के रविवार को कन्नड़ वैदिके के सदस्यों ने सिविल अदालत के सामने गांधी प्रतिमा के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया।


वैदिके अध्यक्ष बालकृष्ण ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय के कारण गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को इलाज कराना महंगा पड़ रहा है। निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचार करवाना एक समान हो गया है जो न्याय संगत नहीं है। राज्य सरकार से तुरंत इस संदर्भ में उचित कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर सिद्धगौड़ा, रवि, पैलेस बाबू, गुरु, गोपी, अरविंद, स्वामी, चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो