scriptकांग्रेस सरकार में विकास पूरी तरह ठप: येड्डियूरप्पा | Development in the Congress government completely stalled: Yeddyurappa | Patrika News

कांग्रेस सरकार में विकास पूरी तरह ठप: येड्डियूरप्पा

locationबैंगलोरPublished: Jan 17, 2018 05:42:09 am

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने परिवर्तन यात्रा के दौरान मंगलवार को बेंगलूरु ग्रामीण जिले के होसकोटे, देवनहल्ली, दोड्डबल्लापुर

B.S. Yeddyurappa

बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने परिवर्तन यात्रा के दौरान मंगलवार को बेंगलूरु ग्रामीण जिले के होसकोटे, देवनहल्ली, दोड्डबल्लापुर तथा नेलमंगला का दौरा किया और चिरपरिचित अंदाज में प्रदेश सरकार पर विकास न करने का आरोप लगाया।

सुबह होसकोटे के चन्नबैरेगौड़ा स्टेडियम में उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या की सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य का विकास ठप हो गया है। मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं को समाधान करने के बदले विभिन्न समुदाय के लोगों को जाति के आधार पर विभाजित करने में व्यस्त है।


देवनहल्ली के सरकारी कॉलेज मैदान में पहुंचे येडिडयूरप्पा का महिलाओं ने कलश से स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं को केवल राजनीति के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने तिलांजलि दी है। इसके लिए राज्य की जनता सिद्धरामय्या को माफ नहीं करेगी। स्वयं को समाजवादी बताने वाले सिद्धरामय्या की सरकार में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है।

इस सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट अधिकारियों को पदोन्नति हुई और ईमानदार अधिकारियों को सजा मिली है? यह सरकार समाज के किसी एक भी वर्ग के साथ न्याय करने में विफल रही है। कोलार, बेंगलूरु ग्रामीण, चिक्कबल्लापुर जैसे जिलों को पेयजलापूर्ति करने का वादा इस सरकार ने नहीं निभाया है।


केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार, पूर्व मंत्री आर अशोक, गोविंद कारजोल, अरविंद लिंबावली, बच्चेगौड़ा, कटटा सुब्रमण्य नायडु, महामंत्री एन रविकुमार विधायक विश्वनाथ, मुनिराजू उपस्थित रहे।

राज्य में कानून-व्यवस्था चरमराई
दोड्डबल्लापुर के भगतसिंह मैदान में में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में कानून तथा सुरक्षा चरमरा गई है। संघ परिवार से जुड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार है।


बहुमत के साथ करेंगे वापसी
नेलमंगला में के पवाड बसवण्णा देवर मठ परिसर में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। इस सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए विभिन्न समुदायों के लोगों को जाति के आधार पर विभाजित किया है। सत्ता हासिल करने के लिए सिद्धरामय्या हर हथकंडा अपना रहे हैं। राज्य का विवेकी मतदाता कांग्रेस के खेल को समझता है। वह स्वार्थी नेताओं के मंसूूबों पर पानी फेर कर स्पष्ट जनादेश के साथ भाजपा को सत्ता की कमान सौंपेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो