scriptसंगोष्ठी से होता है उपार्जित ज्ञान का विकास | Development of acquired knowledge from seminar | Patrika News

संगोष्ठी से होता है उपार्जित ज्ञान का विकास

locationबैंगलोरPublished: May 02, 2018 09:31:44 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

साध्वीवृंद का शांति नगर में भव्य अभिनंदन

jainism
बेंगलूरु. साध्वी मधुस्मिता आदि ठाणा के मंगलवार को शांतिनगर पहुंचने पर स्थानीय महिला मंडल ने स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित तत्व ज्ञान संगोष्ठी, अन्त्याक्षरी कार्यक्रम में श्रावक, श्राविकाओं ने भाग लिया। जितेंद्र घोषल व विनोद कोठारी ने मधुर स्वर लहरियों से कार्यक्रम को रोचक बना दिया। साध्वी ने कहा कि अन्त्याक्षरी, संगोष्ठी आदि से आपने जो ज्ञार्नाजन किया है, उसकी पुनरावृत्ति होती है। ज्ञान का विकास होता है। साध्वीवृंद के शांतिनगर से जयनगर विहार के दौरान नरेंद्र सुराणा, अभय, दिनेश चौपड़ा, शांतिनगर महिला मंडल की सदस्याओं ने पैदल सेवा की।
——–

इन्द्रियों को वश में रखना अनिवार्य
बेंगलूरु. अजितनाथ जैन संघ नगरथपेट के आराधना भवन में जैनाचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि पांच इन्द्रियां मानव की महान सम्पत्ति हैं। इनके सदुपयोग से वह मुक्ति मार्ग की साधना सरलता से कर सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानियों ने इन्द्रियों को घोड़ों के समान बताया है। मानव देह रूपी रथ का सारथी आत्मा है, जो इन्द्रिय रूपी घोड़ों से जुड़ा है। यदि आत्मा चंचल इन्द्रियों को अपने वश में नहीं रखेंगी तो ये इन्द्रियां उसे दुर्गति के गर्त में डाल देंगी। इन्द्रियां स्वभाव से अति चंचल हैं। इनको वश में रखना अनिवार्य है। जैनाचार्य बुधवार से श्रीनगर जैन संघ में रहेंगे।
———

स्मार्ट पॉलिसी कप में हुए रोमांचक मुकाबले
बेंगलूरु. जेसीआई बेंगलूरु गार्डन सिटी की ओर से बीइएल मैदान पर स्मार्ट पॉलिसी कप संपन्न हुआ। इसमें १० टीमों ने २-२ मैचे खेले। मुख्य प्रायोजक अरिहंत तातेड़, उगमराज, नितिन लुनिया व पिं्रस गोलेच्छा ने उद्घाटन किया। अध्यक्ष मुकेश भंडारी के निर्देशन में कार्यक्रम में प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अमित सिंघवी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स जितेश व प्रवीण नागौरी ने सराहनीय काम किया।
——–
रमणीक मुनि से लिया आशीर्वाद
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रवक संघ चिकपेट शाखा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को हिरयूर पहुंच श्रमण संघ के सलाहकार रमणीक मुनि के दर्शन लाभ लिया। संघ के महामंत्री गौतमचंद धारीवाल ने बताया कि संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद बाफना, कार्याध्यक्ष प्रकाशचंद बंब, सुरेश मूथा, पीरचंद ओस्तवाल, मनोहर बाफना, प्रकाशचंद बाफना, प्रकाशचंद ओस्तवाल आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो