scriptमैसूरु के विकास को लगेंगे पंख | Development of Mysoreu | Patrika News

मैसूरु के विकास को लगेंगे पंख

locationबैंगलोरPublished: Jun 24, 2019 11:07:12 pm

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि मैसूरु के चहुंमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैसूरु शहर से अन्य क्षेत्रों को जोड़ते हुए सीधी नई हवाई उड़ान शुरू की गई है।

मैसूरु के विकास को लगेंगे पंख

मैसूरु के विकास को लगेंगे पंख

मैसूरु. भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि मैसूरु के चहुंमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैसूरु शहर से अन्य क्षेत्रों को जोड़ते हुए सीधी नई हवाई उड़ान शुरू की गई है।


वे शनिवार रात को मक्काजी चौक में उनके सम्मान में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान प्रताप सिम्हा का एल. नागेन्द्र ने पुष्पहार व मैसूर साफा पहनाकर सम्मान किया गया। महेश, भास्कर, प्रशांत, लीलू, किशन, विनय, शिवकुमार, मंजूनाथ, महादेव तथा राजस्थान विष्णु सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनरूप टाक, सचिव भंवरसिंह भाटी, महाराणा प्रताप राजपूत मंडल मैसूरु के अध्यक्ष पृथ्वीसिंह चांदावत व ईश्वर सिंह भाटी, अमित खंडेलवाल, देव खंडेलवाल मौजूद रहे।

महिला व कन्या मंडल को दिलाई शपथ
मंड्या. मुनि अमृत कुमार व मुनि नरेश कुमार के सान्निध्य में रविवार को तेरापंथ सभा भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुनि अमृतकुमार ने नवनिर्वाचित महिला मंडल व कन्या मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेंगलूरु में आयोजित आचार्य महाश्रमण के चतुर्मास में अपनी पूरी सक्रियता, निष्ठाभाव और जागरूकता से भागीदारी निभाएं। ज्ञानशाला बच्चों ने नाटिका की प्रस्तुति दी।

समारोह में सोनाली खिवेंंसरा, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष किरण भंसाली, उपासिका मधुलता कोठारी, उपासिका ललिता भंसाली, महिला मंडल की अध्यक्ष नमिता भंसाली, उपाध्यक्ष टीना दक, मंत्री यशोदा भंसाली, सह मंत्री सपना सेठिया, कोषाध्यक्ष कोमल आच्छा, कन्या मंडल संयोजिका रितु दक, निधि कोठारी, कन्या मंडल प्रभारी किरण भटेवरा मौजूद रहीं। सभा अध्यक्ष प्रकाश भंसाली ने आभार व्यक्त किया। संचालन पूनम बोहरा ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो