scriptदूसरों के गुणों को देखकर आगे बढ़ें | dharmik news | Patrika News

दूसरों के गुणों को देखकर आगे बढ़ें

locationबैंगलोरPublished: Sep 27, 2018 11:58:09 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व, शोभायात्रा निकाली

shobhayatra

दूसरों के गुणों को देखकर आगे बढ़ें

बेंगलूरु. विल्सन गार्डन स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आर्यिका विनिव्रता के सान्निध्य में क्षमावाणी पर्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें गलतियोंं को नहीं, हमें दूसरों के गुणों को देखकर जीवन में आगे बढ़ते जाना चाहिए। इस अवसर पर समाज ने आर्यिका विनिव्रता से क्षमा याचना की। इस अवसर पर सम्पूर्ण विश्व की शांति के लिए वृहत शांतिधारा कर महाआरती की गई। तपस्या करने वालों का सम्मान समाज के पदाधिकारियों ने किया। महिला समिति की अध्यक्ष सुशीला ने सुनीता का शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई।
धर्म आत्मा का स्वभाव: हनुमंतनगर जैन स्थानक में साध्वी सुप्रिया ने कहा कि धर्म आत्मा का स्वभाव है। आज हम संसार की स्थिति को देखते हैं कि यहां सब दुखों से पीडि़त हैं। कोई भी यहां पूरी सुखी नजर नहीं आता है। दाम बिना निर्धन दुखी है। जो संसार में रहकर भी जल कमलवत् निर्लिप्त जीवन जीते हैं। सुमन के तप पच्चखान लिए। संचालन संघ अध्यक्ष अशोक कुमार गादिया ने किया।
दसलक्षण पर्व सम्पन्न: राजाजीनगर स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन चेत्यालय में दसलक्षण पर्व का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, वृहत शांतिधारा का आयोजन हुआ। महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। समाज के पदाधिकारियों ने तपस्वियों का शाल, माला, मुकुट पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर युवाओं ने भी हिस्सा लिया।
गुंडूराव का सम्मान: प्रवासी राजस्थानी कर्नाटक संघ के महामंत्री जवरीलाल लुणावत, उपाध्यक्ष जोरावरमल चौरडिय़ा व सदस्य भलाराम, बीजाराम आदि ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व गांधीनगर विधायक दिनेश गुंडूराव का उनके निवास पर शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने गुंडुराव से हर वर्ग के प्रवासियों को संगठन से जोडऩे का अनुरोध किया। लुणावत ने राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में जोधपुर संभाग में पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिए गुंडूराव को आने का निमंत्रण दिया। साथ ही बीबीएमपी महापौर पद के लिए होने वाले चुनाव में राजस्थान मूल की गांधीनगर पार्षद आर.जे. लता कंवर को प्रत्याशी बनाने का अनुरोध किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो