scriptवाडियार परिवार का रत्नजडित स्वर्ण सिंहासन देखा क्या | Did you see the golden throne of the Wadiyar family? | Patrika News

वाडियार परिवार का रत्नजडित स्वर्ण सिंहासन देखा क्या

locationबैंगलोरPublished: Sep 27, 2019 08:18:10 pm

Mysore dussehra festival 2019 latest news, दशहरा महोत्सव के दौरान नगर में आने वाले पर्यटक एक बार वाडियार परिवार के रत्न जडि़त स्वर्ण सिंहासन को करीब से देखना चाहते हैं क्योंकि यह अवसर केवल महोत्सव के दौरान ही मिलता है।

Mysore dussehra

वाडियार परिवार का रत्नजडित स्वर्ण सिंहासन

मैसूरु. दशहरा महोत्सव के दौरान नगर में आने वाले पर्यटक एक बार वाडियार परिवार के रत्न जडि़त स्वर्ण सिंहासन को करीब से देखना चाहते हैं क्योंकि यह अवसर केवल महोत्सव के दौरान ही मिलता है। शुक्रवार को इस सिंहासन की पूजा-अर्चना की गई। इसी सिंहासन पर आरुढ़ होकर यदुवीर श्रीकंठदत्त चामराज वाडियार औपचारिक तौर पर निजी दरबार लगाएंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक सैलानी 22 अक्टूबर तक इस सिंहासन का अवलोकन कर सकेंगे। शुक्रवार को भी इस सिंहासन को देखनेवालों का तांता लगा रहा।
अंबाविलास महल में दशहरा महोत्सव के पहले दिन विभिन्न अनुष्ठानों के कारण 29 सितंबर तथा 7 अक्टूबर को आयूध पूजा के अवसर पर सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक और 8 अक्टूबर को जम्बो सवारी के दिन आम जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध होगा। वाडियार परिवार का निजी दरबार 29 सितम्बर से शुरु होगा। उसी दिन शाम को 7 बजे यदुवीर श्रीकंठदत्त चामराज वाडियार इस सिंहासन पर आरुढ़ होंगे और परिवार के स्वर्णिम अतीत की यादें ताजा करेंगे।
वाडियार परिवार का रत्नजडित स्वर्ण सिंहासन देखा क्या
उल्लेखनीय है कि वाडियार परिवार का यह सिंहासन विभिन्न भागों में विभाजित है। 24 सितंबर को इस सिंहासन को जोड़ा गया। दशहरा महोत्सव के पश्चात फिर इस सिंहासन को विभाजित कर कड़ी सुरक्षा वाले स्ट्रांग रुम में रखा जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो