scriptलॉकडाउन और सख्त हुआ जिला प्रशासन | District administration decides not to allow private vehicles | Patrika News

लॉकडाउन और सख्त हुआ जिला प्रशासन

locationबैंगलोरPublished: Apr 02, 2020 05:37:19 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

शहर में लॉकडाउन को सख्ती से पालन करने के लिए गुरुवार से किसी भी दो पहिया या चार पहिया निजी वाहन को अनुमति नहीं मिलेगी। शहर पुलिस आयुक्त डॉ हर्ष ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लोगों को लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी भी हालत में घर से बाहर नहीं निकलने के लिए सूचित किया है।

लॉकडाउन और सख्त हुआ जिला प्रशासन

लॉकडाउन और सख्त हुआ जिला प्रशासन

मेंगलूरु.किसी अस्पताल में चिकित्सा के लिए अब केवल एम्बूलेंस का ही उपयोग करना होगा।दक्षिण कन्नड़ जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का एक और मामला उजागर होने के कारण से जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में अब किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं देने का फैसला किया है। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से वितरित पास का दुरुपयोग करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। रामनगर का रेशम ककून खरीदी केंद्र शुरुरामनगर.गत कई दिनों से बंद रेशन ककून खरीदी केंद्र में गुरुवार को ककून खरीदी शुरु होने से रेशम उत्पादक किसानों ने राहत की सांस ली है। सूत्रों के मुताबिक पहले दिन ही सैकड़ों किसान मार्केट पहुंच गए। रामनगर रेशम ककून केंद्र राज्य का सबसे बडा ककून खरीदी केंद्र है जहां पर कर्नाटक के विभिन्न जिलों के अलावा पडोसी राज्यों के रेशम उत्पादक किसान ककून बेचने के लिए पहुंचते है। रेशम उत्पादक किसानों की मदद के लिए जिला प्रशासन से इस मार्केट को कई शर्तों के साथ शुरू करने की अनुमति दी है। रेशम उत्पादक किसान सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए यहां पर ककून बेच रहें है। बताया जा रहा है कि पहले दिन ही यहां 7 हजार किलो रेशम ककून की निलामी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो