scriptदिव्यांग कर्मचारियों का हुआ सम्मान | Divyang employees were honored | Patrika News

दिव्यांग कर्मचारियों का हुआ सम्मान

locationबैंगलोरPublished: Dec 05, 2019 04:23:26 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

दपरे हुब्बल्ली में हुआ आयोजन

दिव्यांग कर्मचारियों का हुआ सम्मान

दिव्यांग कर्मचारियों का हुआ सम्मान

बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से अन्तरराष्ट्रीय विकलांग दिवस गदग रोड स्थित चालुक्स संस्थान में मनाया गया। चालुक्य संस्थान में इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें विकलांग व्यक्तियों का सम्मान करना होगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला विकलांगता कल्याण अधिकारी अमरनाथ के.एम.ने दिव्यांग व्यक्तियों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगोष्ठी में दक्षिण पश्चिम रेलवे के लगभग 75 दिव्यांग कर्मचारियों ने भाग लिया। वर्ष 2018 में नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शॉट पुट प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाले दपरे के दिव्यांग कर्मचारी यमनप्पा अराबली को महाप्रबंधक ने सम्मानित किया। गोपाल नायक ने एक गीत प्रस्तुक कर दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बी.जी. माल्या सहित अनेक दक्षिण पश्चिम रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो