scriptचौंकिए मत, यही महानगर है देश का दूसरा सर्वाधिक असुरक्षित | Do not be surprised, this city is second most unsafe in the country | Patrika News

चौंकिए मत, यही महानगर है देश का दूसरा सर्वाधिक असुरक्षित

locationबैंगलोरPublished: Oct 23, 2019 05:05:10 pm

देसी सिलिकॉन वैली के नाम से विश्रुत बेंगलूरु देश का दूसरा सर्वाधिक असुरक्षित महानगर है।

चौंकिए मत, यही महानगर है देश का दूसरा सर्वाधिक असुरक्षित

चौंकिए मत, यही महानगर है देश का दूसरा सर्वाधिक असुरक्षित

बेंगलूरु. देसी सिलिकॉन वैली के नाम से विश्रुत बेंगलूरु देश का दूसरा सर्वाधिक असुरक्षित महानगर है। २० लाख से अधिक आबादी वाले १९ महानगरों में वर्ष २०१७ में भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) के तहत दर्ज हुए आपराधिक मामलों में ४०.४ फीसदी मामले के साथ दिल्ली पहले स्थान पर है। ८.९ फीसदी मामलों के साथ बेंगलूरु दूसरे स्थान पर है जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ७.४ फीसदी मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी वर्ष २०१७ के आपराधिक मामलों के आंकड़ों से यह बात सामने आई है। हालांकि, ब्यूरो ने करीब एक साल की देरी से ये आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो सालों के दौरान बेंगलूरु में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हत्या, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध एवं चोरी के मामले में बेंगलूरु अव्वल तीन महानगरों में शामिल है। भादवि के तहत दर्ज मामलों में ४७ हजार १७३ आपराधिक घटनाओं के साथ बेंगलूरु दूसरे स्थान पर रहा जबकि २.१२ लाख मामलों के साथ दिल्ली पहले स्थान पर रहा।
देश भर में २०१७ में ५० लाख से अधिक संज्ञेय अपराध दर्ज हुए जिसमें ६.५३ लाख मामलों के साथ केरल पहले स्थान पर रहा जबकि ४.६७ लाख मामलों के साथ महाराष्ट्र तीसरे व ४.२० लाख मामलों के साथ तमिलनाडु चौथे स्थान पर रहा। कर्नाटक में वर्ष २०१७ में १.८४ लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए जबकि २०१६ में १.७९ लाख मामले दर्ज हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो