scriptभौतिक सुख प्राप्ति के लिए साधना नहीं करें- साध्वी प्रमिला कुमारी | Do not do spiritual practice to get material happiness - Sadhvi Pramil | Patrika News

भौतिक सुख प्राप्ति के लिए साधना नहीं करें- साध्वी प्रमिला कुमारी

locationबैंगलोरPublished: Jul 27, 2021 08:09:09 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

धर्मसभा का आयोजन

भौतिक सुख प्राप्ति के लिए साधना नहीं करें- साध्वी प्रमिला कुमारी

भौतिक सुख प्राप्ति के लिए साधना नहीं करें- साध्वी प्रमिला कुमारी

बेंगलूरु. जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा विजयनगर के तत्वावधान में साध्वी प्रमिला कुमारी ने कहा कि भौतिक सुख प्राप्ति के लिए साधना नहीं करें। हमें आत्म कल्याण के लिए व मोक्ष प्राप्ति के लिए साधना करना चाहिए।अपने भाव को उत्कृष्ट बनाएं एवं अपने भव को सुधारें। भगवान महावीर ने आत्मा का विशिष्ट स्थान दिया आत्मा उत्थान ही सर्वोपरि है। व्यक्ति अपने जीवन चर्या में कभी राग कभी द्वेष जैसे भावों में झूलता रहता। इसका मूल कारण है मोहनीय कर्म का उदय होना। स्व. देवराज नाहर के प्रति श्रद्धांजलि एवं एक लोगस्स का पाठ दिवंगत आत्मा के प्रति सुनाया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष राजेश चावत, सह मंत्री प्रकाश गांधी, तेयुप मंत्री विकास बांठिया महिला मंडल अध्यक्ष प्रेम भंसाली, महिमा पटावरी, वीणा बैद, बरखा पुगलिया, सुमित्रा बरडिय़ा उपस्थित थे।
सर्प दंश से किसान की मौत
मंड्या. केआरपेट तहसील में सर्प दंश से एक किसान की मौत हो गई। जानकारी अनुसार हुवणहल्ली गांव निवासी गवीनायक(44) रविवार दोपहर को कुणगहल्ली गांव के खेत में घास कटाते समय सर्प ने उनके हाथ पर डस लिया। परिजनों को पता चलने पर केआरपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो