script

केरे कामेगौड़ा की जीवनी पर बनेगा वृत्त चित्र

locationबैंगलोरPublished: Jul 01, 2020 07:27:57 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

भेड़पालक दासनदोड्डी कामेगौड़ा की जीवनी पर वृत्त चित्र

केरे कामेगौड़ा की जीवनी पर बनेगा वृत्त चित्र

केरे कामेगौड़ा की जीवनी पर बनेगा वृत्त चित्र

मंड्या. हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात में नाम का उल्लेख होने के पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहें मंड्या जिले के भगीरथ के नाम से मशहूर 84 वर्षीय भेड़पालक दासनदोड्डी कामेगौड़ा की जीवनी पर वृत्त चित्र (डॉक्यूमेंटरी) बनाने का फैसला किया गया है।संदलवुड के मशहूर निर्देशक दयाल पद्मनाभन इस वृत्त चित्र का निर्माण कर रहे हैं।
दयाल पद्मनाभन के मुताबिक अंग्रेजी तथा कन्नड़ इन दो भाषाओं में इस का निर्माण किया जाएगा। अगले सप्ताह शूटिंग शुरू की जाएगी। सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्रसार माध्यमों में इस लघुचित्र का प्रसारण किया जाएगा। साथ में इस वृत्त चित्र को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के लिए भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है चरवाहे कामेगौड़ा गत चार दशकों से जिले में छोटे तालाबों का निर्माण कर रहे हैं। केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र शेखावत ने भी कामेगौड़ा के इस अनूठे कार्य की सराहना की है।

मास्क नहीं पहनने वालों से वसूले 5.९९ लाख रुपए
बेंगलूरु. कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। बीबीएमपी के विभिन्न 8 संभागों में मार्शलों ने मास्क नहीं पहनने वाले तथा सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 2 हजार 997 लोगों से 5 लाख 99 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।
बीबीएमपी के प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक शहर के दक्षिण संभाग में मास्क नहीं पहने के सबसे अधिक 760 मामले दर्ज कर 1 लाख 52 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।इसी संभाग में सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने के सबसे अधिक 125 लोगों से 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
दक्षिण संभाग में सबसे अधिक 1 लाख 77 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।दासरहल्ली संभाग में ऐसे मामले कम है। यहां मास्क नहीं पहने वालों से 40 मामले दर्ज कर 8 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है जबकि यहां सामाजिक दूरी के उल्लंघन का एक भी मामला नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो