script

कुत्ते के फेर में पिंजरे में फंसी मादा तेंदुआ

locationबैंगलोरPublished: Mar 27, 2019 01:56:11 am

वन विभाग ने एक तेंदुए को ललचाने के लिए पिंजरे में कुत्ता बांधा तो शिकार की तलाश में आई तीन वर्षीय मादा तेंदुआ पिंजरे में फंस गई।

कुत्ते के फेर में पिंजरे में फंसी मादा तेंदुआ

कुत्ते के फेर में पिंजरे में फंसी मादा तेंदुआ

मैसूरु. वन विभाग ने एक तेंदुए को ललचाने के लिए पिंजरे में कुत्ता बांधा तो शिकार की तलाश में आई तीन वर्षीय मादा तेंदुआ पिंजरे में फंस गई। एचडी कोटे तालुक के शिंदेहल्ली गांव में करीब एक साल से इस तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग आतंकित थे। लोगों के अनुसार इलाके में और भी तेंदुए हो सकते हैं। वन विभाग के अनुसार विशेषज्ञ दल ने तालुक पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सुजाता सिद्देगौड़ा के गन्ने के खेत में सोमवार को पिंजरा लगाया था। पिंजरे में बांधे गए कुत्ते के फेर में तेंदुआ मंगलवार सुबह आ फंसी। प्राथमिक चिकित्सा जांच के बाद उसे वन में छोड़ दिया गया।

तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार ३.५ किलो आभूषण जब्त
बेंगलूरु. बेंगलूरु पश्चिम संभाग की चंद्रा लेआउट पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर १ करोड़ १८ लाख ७३ हजार रुपए के ३.५० किलोग्राम आभूषण जब्त किए हैं। बीसीसी लेआउट निवासी अबू बकर सिद्दीकी (३८) एक कुख्यात अपराधी है। उसने ५८ विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की डे्रस पहनकर महिलाओं को धोखा दिया और उनके आभूषण लूटे थे। उसे गिरफ्तार कर दो कार, दो बाइक, एक वाकी-टाकी और ९१.७३ लाख रुपए के २ किलो, ५७५ ग्राम के सोने के आभूषण जब्त किए हंै।


अबू बकर को इससे पूर्व एचएएल पुलिस ने दुपहिया वाहनों की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने एक आरक्षक की वर्दी पुलिस कालोनी से चुराई थी। एक चौकीदार पर हमला कर वाकी टाकी लूटा था। पुलिस की वर्दी पहनकर अधिक उम्र वाली माहिलाओं को धोखा देता था और उनके आभूषण लूटता था।


उसके खिलाफ चंद्रा लेआउट, सुब्रमण्यापुर, आरआर नगर, अन्नपूर्णेेश्वरी नगर, ब्याडरहल्ली, बसवेश्वर नगर, विजय नगर, तलाघट्टापुर, माइको लेआउट, एचएएल और अन्य पुलिस थानों में ५८ से अधिक मामले दर्ज हैं। चंद्रा लेआउट पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में मंड्या जिले के श्रीरंगपट्टण निवासी चेलुवराय (३०) को गिरफ्तार कर १५.६० लाख रुपए कीमत के ५२० ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं।


पुलिस के अनुसार चंद्रा लेआउट के निवासी उमेश ने एक बैंक के लॉकर में रखेआभूषण निकाले। किसी काम के सिलसिले में उमेश अपने घर के अंदर गया, लौटने तक आरोपी ने कार का शीशा तोडक़र आभूषण चोरी कर लिए। उमेश की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने आभूषण मैसूरु, मंड्या और श्रीरंगपट्टण में बेचे थे। उसके खिलाफ भी विभिन्न पुलिस थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।


ज्ञानभारती पुलिस ने टैनरी रोड के अमजद (३०) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर १२ लाख रुपए कीमत के ४०५ ग्राम स्वर्ण आभूषण जब्त किए हैं। आरोपी रात समय घरों और आभूषण की दुकानों में चोरियां करता था। उसके खिलाफ चोरी के नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने कई संबंधित लोगों को आभूषण लौटाए।

ट्रेंडिंग वीडियो