scriptसफलता के लिए मन को विकलांग मत होने दो: डॉ. समकित मुनि | Don't let the mind be handicapped for success: Dr. Samkit Muni | Patrika News

सफलता के लिए मन को विकलांग मत होने दो: डॉ. समकित मुनि

locationबैंगलोरPublished: Aug 08, 2020 10:42:07 pm

शूले स्थानक में प्रवचन

samkit_muni_1.jpg
बेंगलूरु. अशोकनगर शूले जैन स्थानक में डॉ. समकित मुनि ने समकित की यात्रा के अंतर्गत 32 शुभ योग संग्रह के बारे में कहा कि श्रद्धा की नगरी को संवर सुरक्षा प्रदान करता है। प्रमाद आत्म गुणों का नाश करता है। प्रमाद का त्याग संवर है। प्रमाद असफलता देता है असफल व्यक्ति के मस्तिष्क में वायरस होता है ,वह वायरस है, बहानेबाजी। उन्होंने कहा कि सफलता का शिखर छूना है तो मन को कभी विकलांग मत होने दो।
मुनि ने न्यूटन,मार्क जुकरबर्ग आदि कई उदाहरण दिए और कहा कि कभी भी मेहनत करने से जी मत चुराओ। श्रम समृद्धि पैदा करता है।

मुनि ने कहा कि अपने बच्चों को केवल पैसा कमाने की नहीं बल्कि जीवन धन कमाने की शिक्षा दो। न छोटी उम्र काम में बाधा बनती है ना ही बड़ी उम्र। भीतर में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो व्यक्ति सब कुछ कर सकता है। असफल व्यक्ति को भी उतना ही समय मिलता है जितना सफल व्यक्ति को मिलता है। समय का सही नियोजन नहीं करने सेआदमी असफल होता है। प्रमादी व्यक्ति समय का बहाना बनाता है।
वक्त से लडक़र जो नसीब बदल दे, आदमी वही जो अपनी तकदीर बदल दे। जीवन को संवारना है तो संवर की साधना करो। प्रमाद से दूर रहो ऐसी प्रेरणा मुनि ने दी।
मंच संचालन संघ के मंत्री मनोहर लाल बंब ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो