scriptदानदाताओं को लौटाई जाएगी राशि | Donations collected by through cloud funding to be returned | Patrika News

दानदाताओं को लौटाई जाएगी राशि

locationबैंगलोरPublished: Apr 23, 2021 10:18:56 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

पुस्तकालय के लिए क्राउड फंडिग काम मामला

दानदाताओं को लौटाई जाएगी राशि

दानदाताओं को लौटाई जाएगी राशि

मैसूरु. जिला प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए एक पुस्तकालय के लिए क्राउड फंडिंग के जरिये जुटाई गई 29 लाख रुपए की रकम दानकर्ताओं को लौटाने के निर्देश दिए हैं। राजीव नगर स्थित सैयद इसाक के पुस्तकालय के लिए आईटी कर्मी फतहिन मिस्बा ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह रकम जुटाई थी।
अधिकारियों का कहना है कि नियमों के अनुसार सार्वजनिक तौर पर संग्रहित धन से पुस्तकालय निर्माण करने का प्रावधान नहीं है। इसके पश्चात आईटी कर्मी ने यह रकम दानदाताओं को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
तीन विभागों की ओर से निर्माण
मैसूरु महानगर निगम की आयुक्त शिल्वा नाग के मुताबिक पुस्तकालय का निर्माण कर्नाटक पुस्तक प्राधिकार, महानगर निगम तथा मैसूरु शहर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में करने का फैसला किया गया है। इसलिए दान की आवश्यकता नहीं है। सरकारी फंड से ही पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।
विश्व पुस्तक दिवस पर हो शिलान्यास
पुस्तक प्रेमी सैयद इसाक का कहना है कि शुक्रवार को विश्व पुस्तक दिवस होने के कारण वे चाहते हंै कि शिलान्यास उसी दिन किया जाए। वे इस स्थान पर 40 फीट के कन्नड़ ध्वज स्तंभ के निर्माण की अनुमति भी चाहते हैं।
प्रशासन के रवैए पर आक्रोश
शहर के कई संगठनों ने स्थानीय अधिकारियों के रवैए पर नाराजगी व्यक्त की है। यह भी साफ नहीं है कि पुस्तकालय के लिए वर्ष 2021-22 के बजट में धन का आवंटन नहीं होने के कारण निर्माण कैसे होगा। लिहाजा कई संगठन निजी पुस्तकालय की मांग कर रहे है।उनका कहना है कि मैसूरु शहर विकास प्राधिकरण अगर भूखंड पट्टे पर उपलब्ध कर देता तो तेजी से पुस्तकालय का निर्माण संभव था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो