scriptहर्षवर्धन ने कर्नाटक के इंतजामों को सराहा, वैक्सीन वितरण पर भी चर्चा | Dr. Harshavardhan praised karnataka's fight against covid | Patrika News

हर्षवर्धन ने कर्नाटक के इंतजामों को सराहा, वैक्सीन वितरण पर भी चर्चा

locationबैंगलोरPublished: Nov 05, 2020 05:14:09 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

डॉ. सुधाकर ने कहा कि मृत्यु दर को एक फीसदी से कम करने की तमाम कोशिशें जारी हैं। त्योहारों को लेकर प्रदेश सरकार सतर्क है।

हर्षवर्धन ने कर्नाटक के इंतजामों को सराहा, वैक्सीन वितरण पर भी चर्चा

हर्षवर्धन ने कर्नाटक के इंतजामों को सराहा, वैक्सीन वितरण पर भी चर्चा

बेंगलूरु. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Union Health Minister Dr.Harshavardhan) ने बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने राज्य के कोविड नियंत्रण उपायों को संतोषजनक बताया। आगामी त्योहारी सीजन और सर्दियों के दौरान कोविड से निपटने की रणनीति के साथ अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी।

उन्होंने (severe acute respiratory infections) सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआइ) और इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (influenza like illness) यानी आइएलआइ (ILI) के मरीजों की पहचान और कोविड जांच पर भी जोर दिया। डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना संक्रमण नियंत्रण सहित प्रदेश में कोविड वैक्सीन वितरण (Covid Vaccine Distribution) के तैयारियों की जानकारी भी ली।

डॉ. सुधाकर ने कहा कि मृत्यु दर को एक फीसदी से कम करने की तमाम कोशिशें जारी हैं। त्योहारों को लेकर प्रदेश सरकार सतर्क है। दशहरा की तरह दीपावली के दौरान भीकोविड नियंत्रण प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होगा। उन्होंने डॉ. हर्षवर्धन को बताया कि केंद्र सरकार के अधीन कुछ लैबों को कोविड जांच सैंपल बढ़ाने की जरूरत है। ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने में केंद्र सरकार की मदद मांगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो