scriptमोदी के कारण देश कंगाल होने की राह पर : सिद्धरामय्या | Due to Modi, the country is on the path of poverty: Siddaramaiah | Patrika News

मोदी के कारण देश कंगाल होने की राह पर : सिद्धरामय्या

locationबैंगलोरPublished: Oct 19, 2019 08:26:57 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश कंगाल होने के कगार पर पहुंच गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या ने यह बात कही।

मोदी के कारण से देश कंगाल होने की राह पर : सिद्धरामय्या

मोदी के कारण से देश कंगाल होने की राह पर : सिद्धरामय्या

मैसूरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश कंगाल होने के कगार पर पहुंच गया है। मंदी के कारण देश में प्रतिदिन लाखों लोग रोजगार खो रहे हैं। इसके बावूजद प्रधानमंत्री इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेते हुए विदेश के दौरों में अपने महिमामंडन में व्यस्त हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या ने यह बात कही।
नेता प्रतिपक्ष बनने के पश्चात पहली बार यहां पहुंचे सिद्धरामय्या का कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जयकारों के साथ स्वागत किया। उसके पश्चात एक समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल में जारी की गई एक समीक्षा में देश में कुपोषण तथा भूख से मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसकी परवाह छोड़कर भाजपा के नेता केवल भावनात्मक मुद्दों को उछालकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि गो हत्या प्रतिबंध की बातें करनेवाले भाजपा के नेताओं ने कभी गाय की सेवा की है। कभी गोबर उठाया है? वास्तव मे देखा जाए तो किसान ही गो भक्त हैं, भाजपा वाले नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद समूह हत्या (मासलिंचिंग) के मामले बढ़े हैं। यह चिंताजनक है। ऐसे मामलों के कारण विदेशों में देश की छवि मलिन हो रही है। अगर भाजपा को वास्तव में देश से प्रेम है तो सबसे पहले समूह हत्या में लिप्त लोगों को कड़ी सजा के प्रावधान वाला कानून लाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो