scriptहाथी के हमले में महिला की मौत | Eldery women dies in elephant attack | Patrika News

हाथी के हमले में महिला की मौत

locationबैंगलोरPublished: Mar 21, 2020 09:26:00 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

वह सुबह करीब 6.30 बजे वहां पहुंची थी। लेकिन खेत में पहले से ही मौजूद एक हाथी से उसका सामना हो गया। देखते ही देखते हाथी ने उसकी जान ले ली। चीख-पुकार सुन आसपास के खेतों से भी लोग महादेवम्मा के पास उसकी मदद के लिए पहुंचे।

elephant.jpg

,,

मैसूरु. एच. डी. कोटे के सागर तालुक में शनिवार सुबह जंगली हाथी (Wild Elephant) ने एक 65 वर्षीय महिला को मार डाला। मृतक की पहचान महादेवम्मा के रूप में हुई है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हर दिन की तरह महादेवम्मा शनिवार सुबह भी अपने खेत में थी। वह सुबह करीब 6.30 बजे वहां पहुंची थी। लेकिन खेत में पहले से ही मौजूद एक हाथी से उसका सामना हो गया। देखते ही देखते हाथी ने उसकी जान ले ली। चीख-पुकार सुन आसपास के खेतों से भी लोग महादेवम्मा के पास उसकी मदद के लिए पहुंचे। वह तब तक गंभीर रूप से जख्मी हो चुकी थी।

लोगों को देख हाथी महादेवम्मा को छोड़ जंगल में भाग गया। लोगों ने महादेवम्मा को एच. डी. जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उसे मैसूरु स्थित के. आर. अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उप वन संरक्षक के. सी. प्रशानकुमार ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो