script

विभिन्न आपराधिक मामलों में ग्यारह गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Sep 18, 2018 12:11:04 am

Submitted by:

Priyadarshan Sharma

32 लाख का माल बरामद

azamgarh crime

आजमगढ़ क्राइम की खबरें

बेंगलूरु. वाइटफील्ड संभाग पुुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार कर 32 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया है।
वरतूर पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक एचएसआर लेआउट निवासी मणिकंठ (24) को गिरफ्तार कर 7.65 लाख रुपए कीमत के आभूषण, दो बाइक और सात मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार मणिकंठ रात में मकानों के ताले तोड़कर सोने के व चाँदी के आभूषण , नकद राशि, वाहन और अन्य चीजों को चुराता था। उसके खिलाफ चोरी के कुल सात मामले दर्ज हैं।
मारतहल्ली पुलिस ने बेलंदूर निवासी शिव (20) और वरतूर निवासी राजा माणिकंठ (35) को गिरफ्तार कर नौ मोबाइल और एक आटो जब्त किया है। दोनों रात में ऑटो में यात्रियों को अज्ञात स्थलों पर ले जाकर पिटाई करते और कीमती चीजें लूटते थे। उनके खिलाफ बारह मामले दर्ज हैं।
के.आर.पुरम पुलिस ने तमिलनाडु के आंबूर निवासी नियाज अहमद (45) नामक एक मैकेनिक को गिरफ्तार कर 1.50 लाख रुपए के 14 मोटर साइकिलें जब्त की है। पुलिस के अनुसार नियाज अहमद चोरी की नियत से बेंगलूरु आता। नकली चाबियों से चोरियां कर तमिल नाडु की सीमा पर बसे एक गांव में मित्र के घर में छिपा कर रखता था। फिर अगले दिन बेंगलूरु आकर वाहन चुराता था। उसे काडुोगोडी में बाइक चुराते समय गिरफ्तार किया गया।
10 लाख रुपए का लाल चंदन जब्त
के.आर.पुरम पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपए कीमत का लाल चंदन जब्त की है। पुलिस ने ओल्ड मद्रास रोड पर नाकाबन्दी कर वाहनों ंकी तलाशी ले रही थी। एक टेंपो में सवार चार तस्करों ने पुलिस को देखती ही फरार हो गए। पुलिस ने तीन किलोमीटर तक पीछा कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तमिल नाडु के तिरुवण्णामलई जिले वेलुविणकंबाडी के मंजुनाथ (21), गोविन्दराजू (20), सेलम के गविन्द (36) और शरवण (23) को गिरफ्तार किया। वह आंध्र्र प्रदेश के तिरुपति और अनंतपुर के जंगलों से लाल चंदन की तस्करी कर विदेश को भेजने की योजना बनाई थी। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पुुलिस भी इन तस्करों की तलाश में थी।
वाइटफील्ड पुलिस ने एकयुवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बृंदावन ले आउट निवासी अरुण कुमार (19) मकानों के ताले तोड़कर चोरियां करता था। उसके खिलाफ राममूर्ति नगर, काडुगोडी, नेलमंगला , के.आर.परम और अन्य पुलिसथानो मेंं चोरी के सात मामले दर्ज है।
मारतहल्ली पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर चार लाख रुपए के 18 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वह रात के समय राहगीरों को चाकू से हमला करता और मोबाइल फोन छीन कर भाग जाता था। उसने दो मोटर साइकिल और एक स्कूटर भी चुराया था। विशेष दल ने दिन-रात एक कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो