scriptसत्र के दौरान सदन में मंत्रियों की उपस्थिति करें सुनिश्चित | Ensure ministers attendance during entire session | Patrika News

सत्र के दौरान सदन में मंत्रियों की उपस्थिति करें सुनिश्चित

locationबैंगलोरPublished: Sep 01, 2021 04:55:17 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

विधानसभाध्यक्ष के सीएम को निर्देश

सत्र के दौरान सदन में मंत्रियों की उपस्थिति करें सुनिश्चित

सत्र के दौरान सदन में मंत्रियों की उपस्थिति करें सुनिश्चित

बेंगलूरु. विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सदन में मंत्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हंै। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथा कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री जेसी मधुस्वामी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान सदन में मंत्रियों की अपेक्षित उपस्थिति नहीं थी। इस बार ऐसे हालात नहीं होने चाहिए।
उन्होंने कहा है कि प्रति दिन सदन की कार्यवाही में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने वाले मंत्रियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना राज्य सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल तथा शून्यकाल के दौरान सदस्य कई महत्वपूर्ण मामलों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रश्न तथा प्रस्ताव लाते हैं। इस दौरान सदन में संबंधित विभाग का मंत्री की अनुपस्थिति तार्किक नहीं है।
विधानसभाध्यक्ष ने इसी आशय का पत्र सभी काबीना मंत्रियों को लिखकर सदन की कार्यवाही में उपस्थित रहकर सदस्यों के प्रश्न तथा प्रस्तावों का जवाब देने की अपील की है। अगर किसी मंत्री को अनिवार्य रूप से किसी कार्यक्रम में भाग लेना हो तो इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष से पुर्वानुमति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विधानसभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की और निर्धारित सूची के अनुसार अधिकारियों को सदन की कार्यवाही में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो