कर्नाटक में संक्रांति से पहले होगा मंत्रिमंडल विस्तार, आज तय होंगे नाम
- छह से सात नेताओं को मिलेगा मंत्री पद
- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की संभावना

बेंगलूरु. कर्नाटक मंत्रिमंडल का लंबे समय से प्रतीक्षित विस्तार 13 जनवरी को हो सकता है। मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा (Chief Minister B S Yediyurappa ) ने कहा कि मकर संक्रांति (Sankranti festival) से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।
सोमवार को नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। रविवार रात बेंगलूरु से दिल्ली लौटे मुख्यमंत्री के अनुसार लगभग छह से सात मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। सोमवार को सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शपथ ग्रहण में शामिल हों। येडियूरप्पा ने कहा कि नामों पर कुछ मतभेद हैं जिन्हें सोमवार शाम तक सुलझा लिया जाएगा।
बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और राज्य के पार्टी महासचिव प्रभारी अरुण सिंह के साथ एक घंटे की बैठक की थी।
राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार लम्बे समय से चर्चा में है लेकिन देरी के कारण कुछ नेताओं में अंसतोष भी पनप रहा है। मुनेश कत्ती, मुनिरत्न, बसनगौडा पाटिल यत्नाल, अरविंद लिम्बावली सहित कई नेता मंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Bangalore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज