scriptइसरो प्रमुख के नाम से फेसबुक, ट्विटर पर फर्जी अकाउंट पर इसरो ने चेताया | Fake accounts of ISRO Chairman in Facebook and Twitter | Patrika News
बैंगलोर

इसरो प्रमुख के नाम से फेसबुक, ट्विटर पर फर्जी अकाउंट पर इसरो ने चेताया

सावधान…!!! यदि आप सोशल मीडिया पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के. शिवन के नाम के किसी अकाउंट को फॉलो करते हैं तो आप गफलत हैं…

बैंगलोरSep 09, 2019 / 06:25 pm

Ram Naresh Gautam

इसरो प्रमुख के नाम से फेसबुक, ट्विटर पर फर्जी अकाउंट पर इसरो ने चेताया

ISRO CHAIRMAN’s FAKE TWITTER ACCOUNTs

बेंगलूरु. सावधान…!!! यदि आप सोशल मीडिया पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ISRO के चेयरमैन के. शिवन के नाम के किसी अकाउंट को फॉलो करते हैं तो आप गफलत हैं।

भारत के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 की प्रक्रिया शुरू होने और लैंडिंग के बाद की स्थिति के मद्देनजर सोशल मीडिया पर इसरो प्रमुख के नाम के अकाउंट की भरमार है।
कई यूजर्स ने बकायदा उनकी कोटो के साथ ही स्टेटस में इसरो चेयरमैन लिख रखा है। पहली नजर में अकाउंट की टाइमलाइन देखने में यह अहसास होता है कि अकाउंट आधिकारिक है, लेकिन यह सच नहीं है।
सोशल मीडिया पर के. शिवन या के. सिवन अथवा कैलासावाडिवू सिवन (Kailasavadivoo Sivan) के नाम से अकाउंट से लगातार पोस्ट हो रहे हैं।

इन पोस्ट में चंद्रयान-2 मिशन से जुड़े सार्वजनिक तथ्य अथवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीरों और गले लगाते के वीडियो शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर इन अकाउंट के हजारों फॉलोवर्स भी हो गए हैं। इसको देखते हुए इसरों ने अपने ट्विटर और फेसबुक के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट करके कहा है कि ‘सोशल मीडिया पर कैलासावाडिवू सिवन’ के नाम से कई अकाउंट देखने में आए हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि इसरो प्रमुख के. सिवन का कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है।’
इसलिए आप ऐसे किसी अकाउंट को फॉलो करने और उसमें जारी पोस्ट पर भरोसा करने से पहले सतर्क हो जाएं।

Home / Bangalore / इसरो प्रमुख के नाम से फेसबुक, ट्विटर पर फर्जी अकाउंट पर इसरो ने चेताया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो